Latest Updates
-
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम
मूंग दाल का चीला बना कर लें नाश्ते का मजा
सुबह नाश्ते में जब भी कुछ अच्छा और हल्का खाने का मन करे, तो आप मूंग दाल का चीला बना सकती हैं। यह बहुत ही पुरानी नार्थ इंडियन डिश है, जो हर घर में अक्सर बनाई जाती है। आज हम आपको मूंग दाल का चीला बनाना सिखाएंगे, जो आप कम समय में आसानी से बना सकती हैं। चाहे बच्चों को लंच बाक्स के लिये कुछ देना हो या फिर मुंह का स्वाद बदलना हो, आप इसे बनाइये और अपने पूरे परिवार को खिलाइये।

सामग्री-
2 कप मूंग दाल, 2 सूखी लाल मिर्च, 1 चम्मच जीरा, 1/4 चम्मच हींग, 2 पीस अदरक घिसी हुई,1/2 कप कटी हुई हरी धनिया, नमक स्वादअनुसार, 2 हरी मिर्च कटी हुई, तलने के लिये तेल।
विधि-
सबसे पहले मूंग को साफ पानी से धो लें। एक कटोरे में लाल मिर्च पाउडर, जीरा और हींग डाल कर उसमें मूंग और गरम पानी डाल कर रात भर ढक कर रख दें। दूसरी सुबह, मूंग को मसालों के साथ ही मिक्सर में ग्राइंड कर लें और पेस्ट तैयार कर लें। अब इस मिश्रण में नमक, हरी धनिया और अदरक घिस कर डाल दें और अच्छे से मिला लें। अब पैन में तेल गरम करें और उस पर मूंग का पेस्ट डाल कर गोलाई में फैला दें। इसको पूरे एक मिनट तक उलट-पुलट कर तेल लगा कर पकाएं। अब आपका मूंग दाल चीला तैयार हो चुका है, इसको तुरंत ही हरी चटनी के साथ गरमा-गरम परोसे। चाहें तो इसके ऊपर पनीर घिस कर डाल सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
