Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम
मूंग दाल पनीर चीला
Veg
oi-Staff
सुबह के नाश्ते में चीला अक्सर हर किसी घर में बन जाता है। यह खाने में स्वादिष्ट और पचाने में आसान होता है। यह देखने में बिल्कुल आम्लेट की तरह लगता है जिसे आप चाय या कॉफी के साथ खा सकते हैं। बच्चे भी इसे बहुत पसंद करते हैं। चीला अक्सर बेसन के प्रयोग से बनाया जाता है मगर आज जो चीला हम बनाने जा रहे हैं वह मूंग दाल से बनाया जाएगा। इसके ऊपर घिसी हुई पनीर भी डालते हैं। इसमें बहुत सारा प्रोटीन होता है जिसे आपको जरुर खानी चाहिये। आइये देखते हैं मूंग दाल पनीर का चीला कैसे बनता है।
कितने लोगों के लिये- 15 मिनट
पकाने में समय- 10 मिनट
तैयारी में समय- 10 मिनट

सामग्री-
मूंग दाल आटा- 1 कप
पनीर- 1/2 कप
अदरक लहसुन पेस्ट- 1 चम्मच
नमक- 1/2 चम्मच
चाट मसाला- 1 चम्मच
हींग- 1 चुटकी
हरी मिर्च- 2
नमक- स्वादअनुसार
पानी- 1/2 कप
तेल
विधि-
- चाट मसाला और नमक को घिसी पनीर में मिलाइये और किनारे रख दीजिये।
- मूंग दाल का आटा लीजिये, उसमें हरी मिर्च, अदरक लहसुन पेस्ट, नमक , हींग और पानी मिला कर गाढा पेस्ट तैयार कीजिये।
- एक पैन में पेस्ट का गाढा घोल डालिये और गोलाई में फैला दीजिये।
- फिर उस पर घिसी पनीर फैलाइये और चारों और तेल डालिये जिससे चिल्ला पैन से चिपके नहीं।
- अब चिल्ले को बीच से मोड दीजिये और प्लेट में सर्व कीजिये।
Comments
English summary
Moong Dal Paneer Chila | मूंग दाल पनीर चीला
Story first published: Friday, May 24, 2013, 9:39 [IST]
Other articles published on May 24, 2013



Click it and Unblock the Notifications
