Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
चाय के साथ खाएं मूंग दाल वडा़
शाम को जब कभी चाय पीना हो तो उसके साथ कुछ पकौड़े वगैरह खाने का बड़ा मन करता है। और सिर्फ शाम को ही नहीं सुबह रोज-रोज यह भी सोंचना पड़ता है कि कल बच्चे को टिफिन में क्या दिया जाए। तो अब आप बिल्कुल भी चिंतित न हों क्योंकि आज हम आपको बनाना सिखाएंगे मूंग दाल का वडा़। यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट और हल्का होता है। इसको पकौड़े के रुप में भी खाया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं मूंग दाल वड़ा बनाने की सरल विधि।

सामग्री-
300 ग्राम मूंग दाल, 25 ग्राम कटी धनिया, 5 ग्राम जीरा, 8 - 9 हरी मिर्च कटी, 50 ग्राम प्याज, नमक और तेल।
विधि-
कुछ घंटो के लिए मूंग दाल को पानी में भिगो कर रख दीजिये। जब यह फूल जाए तब इसको ग्राइंडर में पीस कर पेस्ट बना लीजिये। इसके बाद इसको मिक्सर में डाल कर उसके साथ ही प्याज, मिर्च, धनिया और जीरा भी पीस लीजिये। अब इसमें नमक मिलाइये और देख लीजिये की उसका स्वाद कैसा है। इसके बाद कढ़ाई में तेल गरम कीजिये और जब वह गरम हो जाए तब मूंग के पेस्ट को उसमें डलिये और वडे तैयार कीजिये। अब इन तैयार वडों को हरी मिर्च की छटनी के साथ गरमा-गरम परोसिये।



Click it and Unblock the Notifications