Latest Updates
-
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व
पालक वाली मूंग की दाल
Veg
oi-Staff
पालक वाली मूंग की दाल काफी ज्यादा टेस्टी और पौष्टिक होती है। आप इसे आराम से घर पर दुपहर के खाने के लिये बना सकती हैं। इसमें ढेर सारे मसाले मिलाए जाते हैं जिससे इसका स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाता है।
इसकी बेस्ट चीज है, इसमें से आने वाली महक जो भूंख को तुरंत ही बढ़ा देती है। तो देर किस बात की अगर आपको समझ ना आ रहा हो कि आज दुपहर के लंच के लिये क्या बनाएं तो इसे ट्राई करें। आइये जानते हैं पालक वाली मूंग की दाल बनाने की विधि।

कितने- 3
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट
सामग्री-
- मूंग दाल- 1 कप
- पालक- 3 कप
- प्याज- 2
- लहसुन- 4 कलियां
- अदरक- 1 पीस
- टमाटर- 2
- हल्दी- 1/2 चम्मच
- जीरा- 1/2 चम्मच
- गरम मसाला - 1 चम्मच
- नारियल दूध- 3/4 कप
- नमक- स्वादअनुसार
- तेल- 2 चम्मच
- चुटकीभर हींग
- पानी- 2 कप
विधि -
- प्रेशर कुकर में दो चम्मच तेल गरम करें। फिर उसमें जीरा, हींग, हल्दी, अदरक, लहसुन, हरी मिर्च और बारीक कटी प्याज डाल कर चलाएं।
- उसके बाद कटे टमाटर डाल कर इसे गलने तक पकाएं।
- फिर मूंग दाल, पानी और नमक मिलाइये।
- उसके बाद प्रेशर कुकर को बंद कर के 4 सीटियां लगा लीजिये।
- जब दाल हो जाए तब कुकर खोल कर उसमें कटी हुई पालक, गरम मसाला और नारियल का दूध मिक्स करें।
- आप चाहें तो इसमें थोड़ा सा पानी भी डाल सकती हैं और दुबारा पका सकती हैं।
- वैसे पालक मिलाने के बाद दाल को करीबन 10 मिनट तक पकाएं।
- उसके बाद आंच को बंद कर दें और इसे चावल के साथ सर्व करें।
Comments
English summary
Moong Dal With Spinach Recipe
Story first published: Thursday, June 11, 2015, 9:42 [IST]
Other articles published on Jun 11, 2015



Click it and Unblock the Notifications