Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
स्वादिष्ट मोतिया पुलाव
Veg
oi-Staff
यदि आपको राइस के आइटम बहुत पसंद हैं तो आप मोतिया पुलाव बना कर देख सकती हैं। यह एक वेजिटेरियन डिश है जिसे आप नवरात्र के व्रत के समय बना कर सेवन कर सकती हैं। मोतिया पुलाव की सबसे खास बात यह है कि इसमें सुनहरे रंग के बॉल्स फ्राई कर के डाले जाते हैं, जो कि सिंघाड़े के आटे के बने होते हैं। यह इस रेसीपी की खासियत है। इस रेसीपी को बनाने में थोड़ा ज्यादा समय लगता है, पर जब यह बन कर तैयार होती है तो यह बहुत अच्छी लगती है। आइये देखते हैं इसे बनाने की विधि को।
कितने लोगों के लिये- 4
तैयारी में समय- 30 मिनट
पकाने में समय- 1 घंटा

सामग्री-
बासमती- 2 कप
घी- 4 चम्मच
पनीर- 100 ग्राम
सिंघाडे़ का आटा- 1 कप
खोया- कप
हरी मिर्च- 3
टमाटर- 2
धनिया पत्ती- 2 डंठल
सेंधा नमक- स्वादअनुसार
विधि-
- सबसे पहले एक कुकर में 2 चम्मच घी गरम करें, उसमें भिगोया हुआ बासमती चावल मिलाएं और मध्यम आंच पर पकने दें।
- फिर कुकर में 3 कप पानी डालें और चावल को 1 सीटी होने तक पका लें।
- तब तक के लिये खोआ, आटा और घिसी हुई पनीर एक कटोरे में मिक्स करें। उसमें स्वादअनुसार नमक मिलाएं।
- आटे को सान लें, उसमें हल्का सा पानी और घी भी मिला सकती हैं। आटे के छोटे छोटे बॉल्स बना कर रख लें।
- अब बचा हुआ घी एक पैन में गरम करें, घी गरम होने पर इन बॉल्स को हल्का सुनहरा होने तल लें।
- इसके बाद पैन में कटे हुए टमाटर और कटी हरी मिर्च डालें और थोड़ा सा नमक भी डाल कर 2 मिनट तक भूने।
- इस पैन में पका हुए चावल डालें और ध्यान से चलाएं।
- 2 मिनट के बाद पैन में बॉल्स को डालें और साथ ही कटी हुई हरी धनिया डालें।
- हल्की आंच पर इन्हें मिक्स करते हुए फ्राई कर लें। आपका मोतिया पुलाव तैयार है।
Comments
English summary
Motia Pulao: Navratri Special Recipe | स्वादिष्ट मोतिया पुलाव
Story first published: Friday, April 19, 2013, 9:38 [IST]
Other articles published on Apr 19, 2013



Click it and Unblock the Notifications
