Latest Updates
-
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल
मशरूम और बेबी कॉर्न करी
Veg
oi-Staff
अगर आप मशरूम लवर हैं तो आपको यह मशरूम और बेबी कॉर्न करी बहुत पसंद आएगी। इसमें थोड़ी भारतीय मसालों के साथ वेनिगर और कुछ चटपटे सॉस मिलाए गए हैं, जिससे यह काफी स्पाइसी हो गई है।
इसे पकाने में ज्यादा समय नहीं लगता और इसे आप रोटी या राइस के साथ सर्व कर सकते हैं। अब आइये जानते हैं यह डिश बनाई कैसे जाती है।

कितने- 4
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 30 मिनट
सामग्री-
- बटन मशरूम- 2 पैकेट (400 ग्राम)
- बेबी कॉर्न- 1 पैकेट 200 ग्राम
- कडी पत्ती- मुठ्ठीभर
- स्प्रिंग अनियन- 1 कप
- धनिया पत्ती- मुठ्ठीभर
- प्याज- 2 बडे़
- लहसुन- 8-10 कलियां
- अदरक-लहसुन पेस्ट- 2 चम्मच
- लाल मिर्च पेस्ट- 2 चम्मच
- गरम मसाला पावडर- 1 चम्मच
- काली मिर्च पावडर- 2 चम्मच
- लाल मिर्च पावडर- 1 चम्मच
- हल्दी पावडर- 1 चम्मच
- नमक- स्वादअनुसार
- टमौटो कैचप- 4 चम्मच
- सोया सॉस- 1 चम्मच
- रेड चिली सेजवान सॉस- 4 चम्मच
- नींबू जूस- 2 चम्मच
- वेनिगर- 1 चम्मच
- कार्नफ्लोर- 1 चम्मच
- तेल- 1 चम्मच
विधि -
- एक बड़ा बर्तन गैस पर चढ़ाएं और उसमें कडी पत्ती डाल कर रोस्ट कर लें। फिर उसमें तेल डाल कर गरम करें और कडी पत्ती को फ्राई करें।
- फिर उसमें बारीक कटी लहसुन डालें और ऊपर से गरम मसाला मिक्स करें।
- जब प्याज गुलाबी होने लगे तब उसमें कटी हुई स्प्रिंग अनियन डाल कर 1 मिनट पकाएं।
- अब इसमें अदरक-लहसुन पेस्ट और लाल मिर्च का पेस्ट डाल कर 2 मिनट पकाएं।
- फिर इसमें सभी सॉस (सोया, टमैटो केचप, रेड चिली सेजवान सॉस) डालें।
- कुछ ही देर में इसमें काली मिर्च पावडर, हल्दी, नमक, वेनिगर और नींबू का रस डालें।
- अब मशरूम को बीच से काट कर दो भागों में बांट लें। इसी तरह से बेबी कॉर्न को छोटे पीस में काटें।
- इन दोनों चीजों को ग्रेवी में डाल कर बर्तन को ढंक दें और लगभग 10 मिनट तक पकने दें।
- 3 चम्मच पानी में कार्नफ्लोर मिक्स करें। इसे ग्रेवी में मिलाएं और चला कर गैस बंद कर दें।
- आपकी ग्रेवी तैयार हो गई है। इसे सर्विंग बाउल में डाल कर नान, पराठा या राइस के साथ सर्व करें।
Comments
Story first published: Saturday, April 30, 2016, 15:48 [IST]
Other articles published on Apr 30, 2016



Click it and Unblock the Notifications
