Latest Updates
-
Restaurant Style Egg Masala Gravy Recipe: घर पर बनाएं होटल जैसा चटपटा अंडा मसाला -
International Yoga Day 2026: नाभि खिसकने पर करें ये 4 योगासन, मिलेगा तुरंत आराम -
कब से शुरू हो रहे हैं श्राद्ध? जानें तिथि, धार्मिक महत्व और पितरों के तर्पण की सही विधि -
जुलाई 2026 में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? यहां देखें स्टेट वाइज छुट्टियों की लिस्ट -
Restaurant Secret Amritsari Kulcha Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसा कुरकुरा कुलचा -
Father's Day 2026: पापा को स्पेशल फील कराने के लिए बेस्ट हैं ये शॉर्ट स्पीच और कविताएं, जो छू लेंगी दिल -
निर्जला एकादशी व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जान लें क्या कहते हैं शास्त्र और नियम -
इन 5 बीमारियों में भूलकर भी न खाएं काजू, स्वाद के चक्कर में बढ़ सकता है मर्ज -
UP Style Vegetable Pulao Tehri Recipe: घर पर बनाएं यूपी का मशहूर स्वाद -
Father's Day Sanskrit Wishes: पिता स्वर्गः पिता धर्मः, फादर्स डे पर संस्कृत संदेशों से जताएं प्यार और सम्मान
टेस्टी क्रीमी मशरूम मटर मखनी
Veg
oi-Staff
मशरूम मटर मखनी काफी आसानी से बनने वाली रेसिपी है। आप इसे जीरा राइस, बटर नान, रोटी या फिर प्लेन राइस के साथ सर्व कर सकती हैं। यह एक क्रीमी ग्रेवी वाली सब्जी है, जिसे आपके परिवार वाले खा कर आपकी तारीफ करना नहीं भूलेंगे। इसमें ढेर सारा क्रीम डाला जाता है मगर आप क्रीम की जगह पर काजू का पेस्ट ज्यादा डाल सकती हैं। ग्रेवी में स्वाद बढाने के लिये कसूरी मेथी को 30 सेकेंड के लिये तवे पर भून लें और फिर उसे हथेली पर मसल कर डालें। मशरूम बटर मसाला
कितने- 4-5
तैयारी में समय- 30 मिनट
पकाने में समय- 50 मिनट

सामग्री-
- 1 कप हरी मटर
- 200-500 ग्राम बटन मशरूम
- 1 तेज पत्ता
- 1 चम्मच तेल- 2 चम्मच बटर
- 1 बड़ा साइज प्याज
- ½ इंच अदरक + ½ इंच अदरक
- 2-3 लहसुन की कलियां
- 3-4 मध्यम टमाटर
- 1 चम्मच मश्मीरी लाल मिर्च पावडर
- ¼ चम्मच हल्दी
- ¼ धनिया पावडर
- ½ चम्मच जीरा पावडर
- ½ चम्मच गरम मसाला पावडर
- 1 चम्मच चीनी
- ½ चम्मच अमचूर पावडर
- 1 चम्मच कसूरी मेथी
- नमक
सफेद पेस्ट बनाने के लिये-
- 2 चम्मच ताजी क्रीम
- 2 चम्मच घिसी चीज
- 14-15 काजू के पेस्ट
विधि-
- सबसे पहले एक बर्तन में पानी भर कर उसमें मटर को उबाल लें। जब मटर पक जाए तब उसमें मशरूम भी डालें और उसे पका लें।
- अब थोड़ा पानी निथार कर बाकी का ग्रेवी के लिये रहने दें।
- गरहा पैन लें, उसमें बटर डाल कर गरम करें।
- फिर तेल पत्ता और सौंफ डालें।
- उसके बाद उसमें अदरक, लहसुन और प्याज का पेस्ट डालें।
- पेस्ट को अच्छी तरह से पकाएं और फिर उसमें टमाटर का पेस्ट डालें।
- कुछ देर के बाद इसमें अमचूर पावडर और गरम मसाला छोड़ कर बाकी के सभी पावडर मसाले डालें।
- इस मिश्रण को तब तक पकाएं जब तक कि मसाला तेल न छोड़ दे।
- इसके बाद इसमें उबले हुए मशरूम और मटर डालें। ऊपर से बाकी का बचा हुआ पानी भी डाल दें।
- इसे 5 मिनट पकाएं और उसके बाद इसमें पिसा हुआ सफेद काजू का पेस्ट डालें।
- इसे तब तक पकाएं जब तक कि ग्रेवी गाढी ना हो जाए।
- आखिर में नमक, थोड़ी सी चीनी, मसूरी मेथी, अमचूर पावडर, गरम मसाला और अदकर के बारीक रेशे डालें।
- आंच बंद कर के मशरूम मटर को नान या रोटी के साथ सर्व करें।
Comments
English summary
Mushroom matar makhani recipe
Story first published: Saturday, August 23, 2014, 16:50 [IST]
Other articles published on Aug 23, 2014



Click it and Unblock the Notifications