Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
मशरूम टिक्का मसाला
रेस्ट्रॉन्ट में अक्सर आपने मशरूम टिक्का मसाला खाया होगा, पर क्या आपने कभी इसे घर पर बनाने की सोंची है? मशरूम ज्यादातर फैमिली के लोगों का फेवरेट फूड है।
रेस्ट्रॉन्ट में अक्सर आपने मशरूम टिक्का मसाला खाया होगा, पर क्या आपने कभी इसे घर पर बनाने की सोंची है? मशरूम ज्यादातर फैमिली के लोगों का फेवरेट फूड है।
Jabong 'End Of Reason Sale' Get Upto 80% Cashback*
आप चाहें तो इसे ग्रिल्ल कर के खाएं या फिर फ्राई कर के खाएं, यह हमेशा ही टेस्टी लगता है। आज हम आपको मशरूम टिक्का मसाला बनाना सिखाएंगे।
इसकी ग्रेवी में हमने कॉर्नफ्लोर मिलाया है, जिससे ग्रेवी गाढी हो जाए। तो इसकी विधि पढिये और मशरूम टिक्का मसाला बनाना सिखाएं।

कितने- 3
तैयारी में समय- 1 घंटा
पकाने में समय- 45 मिनट
टिक्के के लिये सामग्री-
- 200 ग्राम बटन मशरूम - साफ और दो हिस्सों में काटे हुए
- 3 बड़े चम्मच दही
- आधा चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
- आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 छोटा चम्मच गरम मसाला पंजाबी
- 1 चम्मच आमचूर पाउडर / ड्राई आम पाउडर
- आधा चम्मच जीरा पाउडर / जीरा
- नमक स्वाद अनुसार
करी के लिये सामग्री-
- 1 मध्यम आकार का प्याज - बारीक कटा
- ¾ कप टमाटर प्यूरी
- आधा कप दूध
- ¼ कप क्रीम (या) 2 बड़े चम्मच कॉर्नफ्लोर
- आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 छोटा चम्मच पंजाबी गरम मसाला
- 2 बड़े चम्मच किसान टमैटो-चिली सॉस
- 1 कप पानी
- नमक स्वाद अनुसार
- 1 बड़ा चम्मच कसूरी मेथी
- 4 लौंग
- आधा दालचीनी
- 1 तेज पत्ता
- 1 चम्मच जायफल पाउडर - वैकल्पिक
- 2 बड़े चम्मच मक्खन
टिक्का बनाने की विधि -
एक कटोरे में टिक्के के नीचे दी हुई सामग्रियों को मिक्स करें और 1 घंटे के लिये किनारे रख दें।
अगर आप ओवन का इस्तमाल करती हैं तो, उसे 10 मिनट के लिये180 डिग्री C पर प्रीहीट करें। फिर स्कीवरर्स लें और उसमें मशरूम लगाएं। बेकिंग ट्रे पर फॉइल शीट लगाइये और उस पर मशरूम वाले स्कीवर्स रख दें। इसे 10-15 मिनट तक ग्रिल्ल करें। यदि आप इसे फ्राई करना चाहती हैं, तो इसे गरम तेल में गोल्डन होने तक डीप फ्राई करें। फिर इसे किनारे निकाल कर रख दें।
टिक्का मसाला बनाने की विधि -
- यदि आप मशरूम को फ्राई करके बना रही हैं तो, उसी कढाई में तेल के साथ बटर गरम करें।
- फिर उसमें लौंग, दालचीनी और तेज पत्ता डालें।
- फिर कटी प्याज डाल कर 1 मिनट तक फ्राई करें। उसके बाद इसमें अदरक लहसुन पेस्ट डाल कर चलाएं।
- फिर टमैटो प्यूरी डाल कर बचा हुआ मैरीनेशन भी डाल दें और 2 मिनट तक सब कुछ पकाएं।
- इसके बाद इसके साथ जायफल पावडर, लाल मिर्च पावडर, गरम मसाला डाल कर चलाएं।
- फिर टमैटो चिली सॉस डालें और 2 मिनट तक पकाएं। 1 कप पानी डालें और 5-8 मिनट पकाएं।
- उसके बाद आधा कप दूध डााल कर 2 मिनट तक पकाएं।
- इसके बाद इसमें मशरूम टिक्का और स्वादअनुसार नमक मिलाएं।
- इसे 10 मिनट के लिये ढंक दें और 10 मिनट के लिये पकाएं।
- फिर क्रीम और कॉर्न फ्लोर को पानी में मिलाते हुए इसमें डालें। ऊपर से कसूरी मेथी डालें और 8 मिनट तक पकाएं।
- आप इसे रोटी, नान या चावल के साथ सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
