Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
लाजवाब मटर का निमोना
अगर आप उत्तर भारत में रहते हैं तो आपने निमोना का नाम जरुर सुना होगा। यह एक बहुत ही स्पेशल रेसीपी है जो कि वारानसी से आई है। यूपी और वरानसी के भोजन का अपना अलग अलग स्वाद है और मुझे निमोना खाना बहुत ही पसंद है। आज मैं इस रेसीपी को अपनी मां के नाम करना चाहूंगी क्योंकि कुछ ही दिनों में मदर्स डे आने वाला है। इस डिश में आलू को पिसे हुए मटर में डाल कर बनाया जाता है। यह बनाने में बहुत ही आसान है। यह स्वादिष्ट होने के साथ साथ पौष्टिक भी होता है। तो आइये बनाते हैं यह टेस्टी सी रेसीपी जिसका नाम है मटर का निमोना।
कितने लोगों के लिये- 3-4
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट
सामग्री-
कितने लोगों के लिये- 3-4
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट
सामग्री-
ताजी हरी मटर- 3 कप
आलू- 2
प्याज- 1
अदरक- 1 इंच पीस
लहसुन- 4
हरी मिर्च- 2-3
अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 चम्मच
हल्दी पाउडर- 1 चम्मच
जीरा- 2 चम्मच
धनिया पाउडर- 1 चम्मच
काली मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
गरम मसाला- 1 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
छौकने के लिये-
जीरा- 1 चम्मच
साबुत काली मिर्च- 3-4
तेज पत्ता- 2
सूखी लाल मिर्च- 2
अदरक- 1 चम्मच
हींग- चुटकीभर
राई- 2 चम्मच
विधि-
- मटर को दरदरा पीस लें और किनारे रखें।
- फिर प्याज, अदरक, लहसुन, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, मिर्च पाउडर, हरी मिर्च और नमक को साथ में बारीक पीसे।
- अब गैस पर कढ़ाई चढ़ाइये, उसमें 1 चम्मच तेल डालिये और आलू को फ्राई कीजिये और किनारे रख दीजिये।
- अब कढ़ाई में दुबारा तेल डालिये और उसमें छौकने वाली सभी सामग्रियों को डाल कर भून लें।
- अब कढ़ाई में अदरक-लहसुन पेस्ट डालिये और भूनिये। फिर थोड़ी देर के बाद मसाला वाला पेस्ट डालिये और 3 मिनट तक भूनिये।
- फिर कटे टमाटर डालिये और पकाइये।
- फिर हल्दी, नमक और गरम मसाले वाला पाउडर डालिये।
- जब मसाला तैयार हो जाए तब उसमें पिसा हुआ मटर डालें और अपने अनुसार पानी डाल कर खौलाएं।
- उसके बाद भुने हुए आलुओं को डाल कर कढ़ाई को ढंक दें और आंच को धीमा कर देंद्य
- एक बार जब यह हो जाए तब ऊपर से गरम मसाला मिला कर मिक्स करें। आपका निमोना तैयार है।



Click it and Unblock the Notifications

