Latest Updates
-
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन
इस तरह बनाएं घर पर नान
किसी भी पार्टी में जाएं, तो वहां अक्सर रोटी की जगह पर आपको नाना खाने को मिलेगी। अगर आपको नान अच्छी लगती है, तो आप उसे अपने घर पर ही बना सकती हैं। इसको बनाने में ज्यादा कुछ नहीं करना पड़ता और यह कम समय में आसानी से बन भी जाती है। नान मैदे से बनती है, इसलिये इसको ज्यादा नहीं खाना चाहिये वरना पेट खराब होने का डर रहता है। लेकिन घर पर कोई पार्टी वगैरह हो तो नान जुरुर बनाइये। आइये जानते हैं, नान बनाने की सरल विधि।

सामग्री :
3 कप मैदा, 1 टीस्पून तेल, 2 चम्मच मक्खन, दही, नमक स्वादानुसार, आधा टी स्पून बेकिंग सोडा, थोड़ा सा गर्म दूध।
विधि :
एक बर्तन में मैदा, मक्खन, दही और तेल डालकर अच्छी तरह मिला लें। गर्म दूध डालकर मुलायम गूंध कर सूती गीले कपड़े से ढककर 5-6 घंटे के लिए रखा रहने दें। अब इसकी छोटी-छोटी लोइयां बना लें। यदि आवश्यकता हो तो थोड़ी सी सूखी मैदा लगाकर तिकोनी शेप में बेल लें। ओवन में बेक करें, अगर ओवन नहीं है, तो तवे पर सेंके। ऊपर से मक्खन लगाकर गर्मागर्म नान सब्जी के साथ सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
