Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
घर पर पार्टी हो तो बनाएं नवरतन कोरमा
Veg
oi-Staff
घर पर कभी पार्टी या त्योहार होता है तो हम अक्सर पनीर का व्यंजन बनाना पसंद करते हैं। आज हम आपको नवरतन कोरमा बनाना सिखाएंगे जो कि पनीर और अन्य सब्जियों तथा मेवों को मिलाकर बनाया जाता है। आप इसमें अपनी इच्छा अनुसार कोई भी सब्जी मिला सकती हैं। नवरतन का मतलब होता है नौ रत्न तो इसलिये इस सब्जी में नौ मेवे और सब्जियां डालिये। यह खाने में काफी टेस्टी लगती है। नवरतन कोरमा को जीरा राइस के साथ सर्व करें। आइये जानते हैं इसे बानने की विधि।
जायकेदार पनीर मसाला बाल्टी
कितनेः 4 लोगों के लिये
तैयारी में समयः 10 मिनट
पकाने में समयः 25 मिनट

सामग्रीः
- 1 किलो पनीर
- 1/4 कप दूध
- 1/4 कप ताजी क्रीम
- 1/3 कप मिक्स मेवे काजू, पिस्ता, बादाम
- 1 मध्यम आकार की प्याज, घिसी हुई
- 1 टी स्पून - लहसुन अदरक पेस्ट
- 1 कप टमैटो सॉस
- 1 टी स्पून काली मिर्च पावडर
- टी स्पून हल्दी
- 2 चम्मच धनिया पावडर
- 2 चम्मच गरम मसाला
- 1 कप पानी
- 1/2 कप किशमिश
- 2 हरी मिर्च
- 1/2 कप ताजी हरी बींस
- 1/2 कप हरी मटर
- 1 कप कटे आलू
- नमकः स्वादअनुसार
विधिः
- एक बडी कढाई में 1 चम्मच तेल गरम करें, उसमें सभी मेवों को डाल कर गोल्डन ब्राउन तल कर किनारे रख दें।
- अब कढाई में कटी प्याज पकाएं और फिर उसमें अदरक लहसुन का पेस्ट डाल कर 1 मिनट तक फिर से पकाएं।
- इसी में टमैटो सॉस, हरी मिर्च, हल्दी, धनिया और गरम मसाला डाल कर चलाएं।
- अब इसमें पानी डाालें और उसके साथ किशमिश, गाजर, बींस, मटर और आलू डाल कर पकाएं।
- जब सब्जी उबलने लगे तब आंच धीमी कर दें।
- एक अलग पैन में पनीर के क्यूब्स को हल्का गोल्डन फ्राई कर लें।
- फिर इसे पेपर टॉवेल पर निकाल कर गरम पानी में 2 मिनट तक के लिये रखें और फिर इसे सब्जी के साथ मिक्स कर दें।
- पनीर अच्छी तरह से मुलायम हो जानी चाहिये।
- अब सब्जी में दूध और मलाई को मिक्स कर के डालें और सब्जी को 2 से 3 मिनट तक पकाने के बाद इसमें नमक मिक्स करें।
- कुछ देर में गैस बंद कर दें और नवरतन कोरमा को सर्व करें।
Comments
English summary
Navratan Korma Recipe
Story first published: Friday, December 5, 2014, 12:03 [IST]
Other articles published on Dec 5, 2014



Click it and Unblock the Notifications
