Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
नवरात्रि स्पेशल शाही पनीर
Veg
oi-Staff
नवरात्रि में अगर आपको लगता है कि आप बहुत ही फीका खाना खा रहे हैं, तो हो सकता है कि आपने शाही पनीर ना ट्राई की हो।
जी हां, हम लहसुन - प्याज वाली शाही पनीर की बात नहीं कर रहे हैं बल्कि काजू के पेस्ट, दही और क्रीम वाली शाही पनीर की बात कर रहे हैं।
नवरात्रि में बनाई जाने वाली शाही पनीर का स्वाद ही कुछ अलग होता है, तो आइये बिना देर किये हुए जानते हैं शाही पनीर बनाने की विधि-

कितने- 3-4 सदस्यों के लिये
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 15 मिनट
सामग्री-
- पनीर- 200 ग्राम
- काजू पेस्ट- 50 ग्राम
- अदरक पेस्ट- 2 चम्मच
- अदरक- 1 चम्मच घिसी हुई
- काली मिर्च पावडर - ½ चम्मच
- फेंटी हुई दही - 50 ग्राम
- गरम मसाला पावडर- 2 चम्मच
- क्रीम- 100 एम एल
- नमक- स्वादअनुसार
विधि-
- पनीर के छोटे छोटे क्यूब्स काट लें और उन्हें हल्का ब्राउन तल लें।
- इसके बाद इन पनीर को एक कप पानी में भिगो दें।
- अब एक कढाई में तेल गरम करें, उसमें अदरक पेस्ट और 2 चम्मच पानी डालें।
- इसे कुछ देर पकाएं और फिर उसमें काजू पेस्ट डाल कर कुछ मिनट और पकाएं।
- इसके बाद इसमें फेंटी दही और 1 कप पानी मिलाएं। इसे 5 मिनट तक पकाएं।
- अब भिगोए हुए पनीर क्यूब्स को पानी से निकाल कर छानें और ग्रेवी में मिक्स कर लें।
- ऊपर से ताजी क्रीम, घिसी अदरक और गरम मसाला छिड़के।
- आपका शाही पनीर तैयार है। इसको फ्राइ काजू और कटी धनिया से गार्निश कर के सर्व करें।
Comments
Read more about: navratri recipes in hindi navratri fast veg recipe curry recipes नवरात्रि व्रत वेज रेसिपी नार्थ इंडियन डिश करी रेसिपी
English summary
Navratri Special Shahi Paneer
Story first published: Wednesday, October 5, 2016, 15:18 [IST]
Other articles published on Oct 5, 2016



Click it and Unblock the Notifications