Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
ब्रेकफास्ट: ओट्स बिसिबिल्लेभात
आप अपने सुबह कि शुरुआत बिसिबिल्लेभात से कर सकती हैं क्योंकि यह बहुत ही टेस्टी होता है। इसे बनाने के लिये सभी सामग्रियों को एक साथ एक जगह पर रख लें जिससे आपका ब्रेकफास्ट झटपट तैयार हो जाए। इसे खाने पर आपका पेट दुपहर तक आसानी से भरा रहेगा। बिसिबिल्लेभात एक साउथ इंडियन डिश है जो कि वहां पर बहुत पसंद की जाती है। बिसिबल्लेभात को दक्षिण भारतीय लोग बडे़ ही चाव के साथ खाते हैं। तो देर किस बात की आइये जानते हैं इसको बनाने कि विधि-
कितने- 3
तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 25 मिनट

सामग्री-
ओट्स- 1 कप
तूअर दाल- 1/2 कप
गाजर- 1
आलू- 1
बींस- 8
मटर- 10 ग्राम
टमाटर- 1
प्याज- 1
इमली- 1 चम्मच
गुड- 1
तेल- 2 चम्मच
हल्दी- चुटकीभर
नमक
छौंकने के लिये-
राई- 1 चम्मच
कडी पत्ता- 8 पत्ते
तेल- 2 चम्मच
बिसिबेल्लेभात पाउडर की सामग्री-
चना दाल- 1 चम्मच
उरद दाल- 1 चम्मच
धनिया साबुत- चम्मच
जीरा- 1 चम्मच
काली मिर्च दाना- 5
सूखी मिर्च- 2
दालचीनी- 1
इलायची- 1
लौंग- 1
खसखस- 1 चम्मच
सूखी गरी- 1 चम्मच
चावल- 1/2 चम्मच
सौंफ- 3/4 चम्मच
हल्दी पाउडर-1/2 चम्मच
राई- 1/2 चम्मच
मेथी- चुटकीभर
कडी पत्ते- 1 गुच्छा
हींग- चम्मच
विधि-
- बिसिबेल्लेभात को बनाने से पहले सब्यिजों को कुकर में 10 मिनट के लिये ढक्कन लगा कर पका लें।
- इसके अलावा दाल को भी प्रेशर कुकर में पका लें। अलग सा।
- अब बिसिबेल्लेभात का पाउडर तैयार करें। इन्हें घी में भून लें और फिर ठंडा करने के बाद पीस लें।
- अब ओट्स को भी अलग से रोस्ट करें और ठंडा होने के लिये रखें।
- अब कढाई लीजिये, उसमें तेल डालें। अब गरम तेल में राई, कडी पत्ते डाल कर फ्राई करें।
- इसके बाद कटी प्याज डाल कर 5 मिनट पकाएं।
- अब हल्दी, टमाटर और अन्य सब्जियों डाल कर मिक्स करें।
- इसमें इच्छा अनुसार पानी डाल कर उबालें।
- फिर गुड डााल कर मिक्स करें और 2 मिनट तक पकाएं।
- जब मिश्रण थोड़ा सा पक जाए तब उसमें दाल, इमली का घोल और 1 कप पानी डाल कर मिक्स करें और उबालें।
- अगर यह ज्यादा गाढा हो तब उसमें थोड़ा सा पानी और डाल दें। मध्यम आंच पर पकाएं और फिर आंच बंद कर दें।



Click it and Unblock the Notifications
