Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
ब्रेकफास्ट: ओट्स सूप
Veg
oi-Staff
ब्रेकफास्ट सुबह का सबसे हेल्दी आहार होता है जो कि हर किसी को करना ही चाहिये। ब्रेकफास्ट न तो ज्यादा भारी होना चाहिये और न ही ज्यादा हल्का कि पेट में जा कर कुछ पता ही न चले। पेट भरने वाला ब्रेकफास्ट अगर बनाना हो तो आप ओट्स सूप बना सकते हैं। इसको खाने से पेट भी भर जाता है और शरीर को पोषण भी मिलता है।
वैसे तो आप शायद रोज सुबह दूध में ओट्स डाल कर खाते ही होगें। लेकिन यह उससे भी कहीं ज्यादा टेस्टी लगता है। आइये जानते हैं कि ओट्स सूप बनाया कैसे जाता है।

सामग्री-
ओट्स- 1 कप
प्याज- 1/2
हरी मिर्च- 1
लहसुन- 1
काली मिर्च पाउडर- 1 चुटकी
दूध- 1 कप
पानी- 1 कप
तेल- 2 कप
धनिया- गार्निश करने के लिये
नमक- स्वादअनुसार
विधि
- तवा गरम कर के उस पर तेल डालें।
- उसके बाद उसमें कटा प्याज, हरी मिर्च और पिसा हुआ लहसुन डाल कर भूरा होने तक भूने।
- अब इसमे ओट्स डालें और इसे 2 मिनट के लिये फ्राई कर लें।
- फिर इसमें पानी और जरुरत के हिसाब से नमक डालें।
- जब ओट्स मुलायम हो जाए तब उसमें दूध और मिर्च पाउडर डालें।
- अब मिश्रण को उबालिये और 3 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाइये।
- अब स्टोव की आंच बंद करें और इसे धनिया से गार्निश करें।
Comments
English summary
Oats Soup Recipe For Breakfast
Story first published: Monday, July 15, 2013, 10:31 [IST]
Other articles published on Jul 15, 2013



Click it and Unblock the Notifications
