Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
ऑइल फ्री डोसा रेसिपी
Veg
oi-Staff
ब्रेकफास्ट में लोग अक्सर डोसा बनाते हैं। वे इन्हें पसंद भी करते हैं क्योंकि यह बनाने में आसान और स्वाद में अच्छा लगता है। मगर आज की इस भाग दौड भरी लाइफ में लोग अपने स्वास्थ्य का भी अच्छे से ख्याल रखने लगे हैं, इसलिये वे तली भुनी चीजों को खाना पसंद नहीं करते। आज हम आपको एक हेल्दी रेसिपी बताएंगे जिसमें तेल का बिल्कुल भी प्रयोग नहीं होगा। आज हम आपको ऑइली फ्री डोसे की रेसिपी बताएंगे। आइये जानते हैं इसकी रेसिपी।

कितनेः 4
तैयारी में समयः 15 मिनट
पकाने में समयः 20 मिनट
सामग्रीः
- चावल का आटाः 1 कप
- रवाः 1 कप
- दहीः 3 चम्मच
- अदरक हरी मिर्च पेस्टः 2 चम्मच
- प्याजः 1/2 कप घिसी हुई
- टमाटरः 3 प्यूरी
- नमकः स्वादअनुसार
विधिः
- सबसे पहले रवा, दही, नमक और चावल के आटे को एक कटोरी में मिक्स कर लें और थोडा सा पानी भी मिलाएं। जब हो जाए तब मिश्रण को 6 मिनट के लिये ढंक कर रख दें।
- अब इसमें टमाटर की प्यूरी, नमक और अदरक मिर्च पेस्ट मिक्स करें।
- इस मिश्रण को डोसे वाले घोल में डाल कर अच्छी प्रकार से मिक्स करें।
- अब एक नॉन स्टिक पैन लें और उसे गरम करें।
- इसके बाद उसके बीचो बीच में डोसे का घोल डाल कर गोलाई में फैलाएं।
- जब डोसा एक ओर से गोल्डन ब्राउन हो जाए तब डोसे को पलट दें।
- अब डोसे को आराम से तवे से अलग कर लें।
- आपका बिना तेल वाला डोसा तैयार है, इसे चटनी के साथ सर्व करें।
- जब डोसा तवे से चिपकने लगे तब पानी छिडक कर उसे अलग करें।
Comments
English summary
Oil Free Dosa Recipe For Breakfast
Story first published: Wednesday, July 9, 2014, 10:32 [IST]
Other articles published on Jul 9, 2014



Click it and Unblock the Notifications
