Latest Updates
-
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी -
बरसात में इन 5 लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए दही, वरना बिगड़ सकती है सेहत -
Ravi Pradosh Vrat Katha: इस कथा के बिना अधूरा है रवि प्रदोष व्रत, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और शिव आरती -
World Paper Bag Day 2026: कब और क्यों हुई पेपर बैग दिवस की शुरुआत? जानें इसका दिलचस्प इतिहास -
गलती से भी पास-पास न रखें मनी प्लांट और तुलसी का पौधा, वरना कंगाली के साथ आ जाएंगी ये 3 बड़ी मुसीबतें -
इस एक श्राप की वजह से अविवाहित कपल्स नहीं कर सकते जगन्नाथ मंदिर में दर्शन, आप भी जान लें रहस्य -
Varalakshmi Vrat के दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें क्या करें, क्या न करें और सूतक के नियम
अनियन एंड चीज़ पराठा
सुबह नाश्ते में अगर प्याज और चीज़ का पराठा बनाएंगी तो पूरा परिवार भर पेट खाएगा। यह बहुत ही स्वादिष्ट पराठा है जिसे बच्चे और पतिदेव लंच बॉक्स में ले कर जा सकते हैं। आलू के पराठे तो आपने खूब खाए और बनाए होंगे लेकिन अगर आप एक बार अनियन एंड चीज़ पराठा बना कर देखेंगी तो मजा ही आ जाएगा। आइये जानते हैं इसे बनाने की विधि-
कितने लोगों के लिये- 8-10 पराठा
पकाने का समय- 15 मिनट
सामग्री-
गेहूं का आटा- 2 कप
मैदा- 1 चम्मच श्
प्याज- 3 (बारीक कटे हुए)
काली मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
चीज़- 1 कप
नमक- स्वादअनुसार
घी- 1 कप
पानी- 2 कप

विधि-
फ्राइंग पैन में 1 चम्मच तेल गरम करें और उसमें कटी प्याज को 2 मिनट तक भूने। एक कटोरे में गेहूं का आटा, थोडा़ सा नमक, काली मिर्च पाउडर और 1 चम्मच घी ले कर उसमें भुना हुआ प्याज डालें। आटा तैयार करने के लिये पानी का प्रयोग करें और जब आटा तैयार हो जाए तब इसे कुछ मिनट के लिये एक किनारे रखें।
अब आटे से पराठा तैयार करें और उस पर फॉर्क की सहायता से हल्का हल्का छेद कर दें। अब गरम तवे पर पराठा गोल्डन ब्राउन सेंक लें। आपका चीज़ और अनयिन पराठा पूरी तरह से तैयार है। इसे आम के अचार या फिर चाय के साथ परोसे।



Click it and Unblock the Notifications