Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
अनियन रवा डोसा रेसिपी
Veg
oi-Staff
अनियन रवा डोसा एक बहुत ही प्रसिद्ध ब्रेकफास्ट रेसिपी है जो कि साउथ इंडिया में चाव से खाई जाती है। नाश्ते के समय अनियन रवा डोसा खाने का आनंद ही कुछ और होता है। आप इसे नारियल चटनी और सांभर के साथ खा सकते हैं। डोसा बनाते वक्त एक बात का ख्याल रखें कि बार बार तवे या फ्राइंग पैन पर तले न लगाएं।
डोसा बनाते वक्त हमेशा तवे पर पानी का छिड़काव करें, इससे डोसा हमेशा क्रिस्पी बनता है। आप डोसे के घोल मे पानी की जगह पर छाछ का भी प्रयोग कर सकते हैं। इससे डोसा काफी ज्यादा टेस्टी बनता है।

CLICK: ब्रेकफास्ट में बनाइये आलू डोसा
सामग्री-
- रवा - 1 कप
- चावल का आटा- 1 कप
- मैदा- 1/4 कप
- जीरा- 1 चम्मच
- साबुत काली मिर्च- चम्मच
- प्याज, बारीक कटे- 1
- हरी मिर्च- 1
- कडी पत्ती- 1 गुच्छा
- नमक- स्वादअनुसार
- तेल- 2 चम्मच
विधि-
- एक बरतन में रवा, चावल का आटज्ञ, नमक एक साथ मिक्स करें। फिर उसमें 4 से कप पानी मिला कर एक घोल बनाएं।
- फिर इस घोल में बारीक कटी हरी मिर्च, जीरा, काली मिर्च के दाने और कडी पत्ती डाल कर अच्छे से मिक्स करें।
- अगर घोल पतला नहीं है तो उसमें और पानी डालें। इसमें नमक को ठीक से एडजस्ट करें।
- अब तवा गरम करें, उसमें थोड़ा हाथों दृारा पानी छिड़के।
- जब पानी सूख जाए तब उसमें पतला घोल डाल कर गोलाई में चलाएं।
- डोसा बानते वक्त अगर उसके बीच में थोड़ा छेद हो गया है तो, उसे भर दें।
- अब कटी हुई प्याज को ऊपर छिड़के और डोसे के चारों ओर और ऊपर थोड़ा तेल छिड़के।
- डोसे को कम आंच पर पकाएं। डोसे को पलटने की जरुरत नहीं है । इसे मोड़ दें और फिर प्लेट में पलट कर सर्व करें।
- डोसे को नारियल चटनी और सांभर के साथ सर्व करें।
Comments
Read more about: dosa recipe south indian dish breakfast recipe डोसा रेसिपी साउथ इंडियन डिश ब्रेकफास्ट नाश्ता
English summary
Onion Rava Dosa Recipe
Story first published: Monday, November 10, 2014, 10:36 [IST]
Other articles published on Nov 10, 2014



Click it and Unblock the Notifications