Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
पौष्टिक नाश्ता प्याज उत्तपम
उत्तपम साउथ इंडिया की सबसे पसंद की जाने वाली आम डिश है। इसको खास तौर पर सुबह नाश्ते के दौरान खाया जाता है। उत्तपम को नारियल चटनी और सांभर के साथ खाने का मजा ही कुछ और है। इसके अलावा उत्तपम स्वास्थ्य के हिसाब से भी बहुत अच्छा माना जाता है। वैसे तो उत्तपम बहुत तरह के बनते हैं, लेकिन आज हम प्याज का उत्तपम बनाएंगे। आइये अब शुरु करते हैं इस सरल साउथ इंडियन डिश को-

सामग्री-
2 कप चावल, 1 कप धुली उरद दाल, 3 प्याज, 2 हरी मिर्च, 1 पीस अदरक, 1 चम्मच धनिया, 1 चम्मच नमक, 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, तेल।
विधि-
पहले दाल और चावल को अलग-अलग बर्तन में 6 घंटे तक भिगो कर रख दें। फिर उसे अलग अलग करके पीस लें और मिला दें। इसके बाद इस घोल में धनिया और नमक मिला दें। फिर उसे ढंक कर 12 घंटे तक के लिये रखें जिससे उसमें खमीर उठ जाए। अब अदरक, प्याज, हरी मिर्च और धनिया को बारीक काट लें और लाल मिर्च पाउडर को घोल में मिक्स करें। एक पैन में हल्का तेल गरम करें और उस पर एक बड़ा चम्मच पेस्ट डालें और उस पर कटी हुई सब्जियां फैला दें। इसे हल्की आंच पर सेंके और चारों ओर हल्का घी या तेल लगा दें जिससे वह चिपके नहीं। इस तरह आपका प्याज का उत्तपम तैयार हो जाएगा। इसको गरम गरम ही सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
