Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
स्वादिष्ट पालक बेबी कार्न
पालक हमारी सेहत के लिये बहुत अच्छी मानी जाती है। इसकी बहुत तरह की सब्जी और करी बनती है, जिसमें से पालक का साग और पालक पनीर एक आम डिश है। अगर आपको या आपके बच्चों को बेबी कार्न पसंद है, तो उनके लिये पालक बेबी कार्न की सब्जी बना सकती हैं। यह बहुत ही असान और बिना मसालों के बनती है, जिसे खा कर बस आनंद ही आ जाता है। आइये जानते हैं पालक बेबी कार्न को बनाने की सरल विधि-

सामग्री :
1/2 कप बेबी कॉर्न, 500 ग्राम पालक, 1/4 चम्मच हींग, 1/2 चम्मच जीरा, 1 प्याज, 1/4 चम्मच मेथी दाना, 1 चम्मच धनिया पाउडर, 1/2 कप बिना मलाई का दूध, 1 चम्मच तेल, नमक स्वादानुसार, 1 चम्मच लहसुन अदरक पेस्ट।
विधि :
सबसे पहले पालक को धोकर उबाल लें और ठंडा करके बारीक पीस लें। उसके बाद एक पैन में तेल गरम करें जब तेल गरम हो जाए तो उसमें जीरा और हींग डाल दें। इसके बाद पैन में कटे हुए प्याज और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर भून लें। जब पेस्ट भुन जाए तब उसें कसूरी मेथी और धनिया पाउडर डालकर अच्छी तरह भून लें। अब इसमें पिसा हुआ पालक, दूध, बेबी कॉर्न और नमक डालकर उबाल आने दें। लीजिये तैयार हो गया आपका स्वादिषट गर्मागर्म पालक बेबी कॉर्न, अब आप इसे चावल या रोटी के साथ सर्व कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
