Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
प्रोटीन चाहिये तो अभी बनाएं पालक और चने की दाल
Veg
oi-Staff
चने की दाल में अगर पालक मिला दी जाए तो वह पालक चने की दल बन जाती है। यह प्रोटीन से भरी दाल हर किसी को काफी पसंद होती है। जिस दिन आपका दाल चावल खाने का मन हो तो आप पालक और चने की दाल बना सकती हैं। यह दाल काफी टेस्टी होती है।
इस दाल में हम अदरक, टमाटर, हींग, जीरे आदि का भी प्रयोग करते हैं जिससे इसका टेस्ट और भी ज्यादा निखर जाता है। तो आइये बिना देर किये जानते हैं पालक और चने की दाल बनाने की विधि।
READ: मधुमेह रोगियों के लिये कद्दू की दाल

सामग्री-
- पालक- एक गड्डी
- चने की दाल- 150 ग्राम
- टमाटर- 2
- हरी मिर्च- 2
- अदरक- 1 इंच
- घी- 2 चम्मच
- हींग- 1 चुटकी
- जीरा- 1/2 चम्मच
- हल्दी- 1/4
- धनिया पावडर -1/4 चम्मच
- गरम मसाला - 1/4 चम्मच
- नींबू- 1 छोटा चम्मच
- हरा धनिया- 1/2 छोटा चम्मच
विधि -
- चने की दाल को 4 घंटे के लिये पानी में भिगो कर रखिये और फिर उसे साफ कर के कुकर में रखिये।
- पालक को धो कर बारीक काट लें।
- टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को मिक्सी में पीस लें।
- अब कुकर में दाल, पालक और नमक डाल कर पका लें। दाल में पानी अपने हिसाब से डालें।
- दूसरी ओर तड़के के लिये एक पैन में घी गरम करें। उसमें हींग, जीरा, हल्दी, धनिया पावडर डाल कर भून लें।
- फिर टमाटर अदरक वाला पेस्ट डाल कर भूनिये।
- जब तेल ऊपर तैरने लगे तब समझिये कि मसाला हो गया है।
- अब पैन में दाल चलाते हुए डाल दें।
- अब दाल को 6-7 मिनट तक पकाएं और फिर गैस बंद कर दें।
- अगर दाल में पानी कम लग रहा हेा तो उसमें पानी गरम कर के मिक्स करें।
- आखिर में दाल में ऊपर से कटी हरी धनिया डालिये और गैस बंद कर दें।
- इसे गरमा गरम चावल के साथ सर्व करें।
Comments
English summary
प्रोटीन चाहिये तो अभी बनाएं पालक और चने की दाल
Story first published: Thursday, January 14, 2016, 8:56 [IST]
Other articles published on Jan 14, 2016



Click it and Unblock the Notifications
