Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
पालक मशरूम मखानी
जिन लोगों को गोश्त पसंद होता है उन्हें मशरूम से बनी डिश भी अच्छी लगती है। आज हम आपको पालक और मशरूम मखानी बनाने की विधि सिखाएंगे। यह डिश क्रीम और पालक से रिच है जो कि इसका स्वाद बढ़ाती है। क्रीम से इसमें गाढ़ापन आता है। लो कैलोरी के लिये आप इसमें बटर की जगह पर लो फैट वाला तेल यूज़ कर सकती हैं।
यह भारतीय व्यंजन है लेकिन इसमें ज्यादा मसालों का प्रयोग नहीं किया जाता है। केवल गरम मसाला ही इसका स्वाद बढाता है। तो आइये देखते हैं पालक मशरूम मखानी बनाने का तरीका।

4 लोगों के लिये
तैयारी में समय- 10 मिनट
तैयारी में समय- 20 मिनट
सामग्री-
पालक- 200 ग्राम
मशरूम- 20
प्याज- 1
टमाटर प्यूरी- 2 चम्मच
लहसुन- 5
जीरा- 1/2 चम्मच
हरी मिर्च- 2
मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
गरम मसाला- 1 चम्मच
ताजी क्रीम- 2 चम्मच
बटर- 1 चम्मच
विधि-
1. पानी में पालक को 5 मिनट के लिये उबाल लीजिये और छान कर ठंडे पानी में डाल दीजिये। थोड़ी देर बाद पालक को मिक्सी में पीस कर पेस्ट बना लीजिये।
2. अब पैन गरम कीजिये उसमें बटर डालिये और जब वह गरम हो जाए तब उसमें जीरा, बीच से कटी हरी मिर्च और मिर्च पाउडर डालिये।
3. अब पैन में कटी प्याज भूनिये, फिर पिसा लहसुन डाल कर 2 मिनट तक भूनिये।
4. उसके बाद पैन में बीच से कटे मशरूम डालिये। जब मशरूम अपना रस छोड़ने लगे तब टमाटर प्यूरी डाल कर नमक छिडक दीजिये।
5. जब 2-3 मिनट हो जाए तब उसमें पालक का पेस्ट और गरम मसाला डाल कर चला दीजिये।
6. पैन को कवर कर दीजिये और आंच हल्की कर के 6-7 मिनट पकाइये।
7. जब सब्जी तैयार हो जाए तब गैस बंद करने से पहले उसमें फेंटी हुई क्रीम डालिये और मिक्स कीजिये।
अब आपकी पालक मशरूम मखानी तैयार है, इसे हरी धनिया से गार्निश कर के सर्व कीजिये।



Click it and Unblock the Notifications
