Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
पालक पोरियल रेसिपी
Veg
oi-Staff
हरी सब्जियां हमारे स्वास्थ्य के लिये बहुत अच्छी मानी जाती हैं, इसलिये इसे रोजाना अपनी डायट में शामिल करना ना भूलें। अगर आपको पालक अच्छा लगता है तो उसे सब्जी में शामिल करें। आज हम आपको पालक और दाल के इस्तमाल से मिली जुली सब्जी बनाना सिखाएंगे जिसका नाम है पालक पोरियल। तो आज दुपहर को इस सब्जी को बनाना ना भूलें। पालक पोरियल में पानी नहीं मिलाया जाता है और यह बड़ी ही जल्दी पक भी जाती है। यह एक ऐसी रेसिपी है जिसे खा कर आपका स्वास्थ्य बना रहेगा। तो आइये जानते हैं कि पालक पोरियल रेसिपी कैसे बनाया जाता है! टेस्टी क्रीमी स्पिनच पास्ता
कितने- 3
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट

सामग्री-
- पालक- 2 गुच्छे
- प्याज- 2
- लहसुन- 4 गलियां
- हरी मिर्च- 2
- चना दाल- 1 चम्मच
- उरद दाल- 1 चम्मच
- नारियल- 4 चम्मच
- हल्दी पाउडर- 1 चम्मच
- धनिया पाउडर- 1 चम्मच
- नमक- स्वादअनुसार
- जीरा- 1 चम्मच
- तेल- 3 चम्मच
विधि-
- सबसे पहले पानी से पालक को धो लें और उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
- फिर कढाई में तेल गरम करें, फिर उसमें जीरा, चना दाल और उरद दाल डाल कर मिनट भर फ्राई करें।
- जब चना दाल गोल्डन ब्राउन रंग की हो जाए, तब उसमें पिसी हुई लहसुन, हरी मिर्च और बारीक कटे प्याज डालें।
- मध्यम आंच पर इसे 5 मिनट के लिये फ्राई करें।
- इसके बाद इसमें चटी हुई पालक डाल कर 5 मिनट पकाएं।
- फिर नममक, हल्दी पाउडर और धनिया पाउडर मिक्स कर के 4 मिनट भूनें।
- इसके बाद इसमें घिसा हुआ नारियल डाल कर चलाएं।
- इसे 1 मिनट और पकाएं और आंच को बंद कर दें।
Comments
English summary
Palak Poriyal Recipe
Story first published: Monday, March 24, 2014, 12:33 [IST]
Other articles published on Mar 24, 2014



Click it and Unblock the Notifications
