Latest Updates
-
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व
बड़ी ही टेस्टी है यह पनीर बिरयानी
Veg
oi-Staff
बिरयानी एक भारतीय मुगलई व्यंजन है। यह प्रायं मांसाहारी होता है लेकिन आज हम आपको एक टेस्टी पनीर की बिरयानी बनाना सिखाएंगे। यह पनीर बिरयानी खाने में बड़ी ही लाजवाब है जो कि हैदराबादी दम स्टाइल से बनाई गई है। अगर आपको पनीर टिक्का, पनीर बटर मसाला, कढाई पनीर और शाही पनीर पसंद है तो आपको यह पनीर बिरयानी भी काफी पसंद आएगी।
यदि आप प्याज और लहसुन नहीं डालना चाहती हैं तो आप बगैर उसके भी इस बिरयानी को बना सकती हैं। आइये जानते हैं कि यह टेस्टी पनीर बिरयानी कैसे बनाई जाती है।
पेट की भूंख मिटाए अंडा दम बिरयानी
कितने- 3 लोगों के लिये
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 25 मिनट

सामग्री-
- 1 मध्यम आकार का प्याज
- 1 मध्यम टमाटर
- 1/2 कप दही
- 1 ¼ कप पनीर
- ¼ कप मटर
- 1 चम्मच अदरक लहसुन पेस्ट
- 1 चम्मच केवड़ा पानी
- मुठ्ठीभर धनिया पत्ती, पुदीना बारीक कटी
- 2 चम्मच तेल
- 1 चम्मच घी
- 2 चम्मच दूध में चुटकीभर भिगोया हुआ केसर
- ¼ चम्मच लाल मिर्च पावडर
- 1 चम्मच गरम मसाला
छौकने के लिये मसाले
1/2 चम्मच शाही जीरा
- 5 इलायची
- 1 स्टार फूल
- 2 इंच दालचीनी
- 5 लौंग
- 1 तेज पत्ता
चावल के लिये
- ¼ चम्मच शाही जीरा
- 1 ½ कप चावल
विधि-
- एक बडे़ बरतन में चावल को शाही जीरा और 6 कप पानी डाल कर पका लें। इसे ओवकुकर ना करें नहीं तो यह चिपक जाएंगे। चावल का एक्सट्रा पानी निकाल कर चावल को एक किनारे रख दें।
- एक गहरा पैन आंच पर चढ़ाएं। उसमें तेल गरम करें। फिर उसमें मसाले डालें।
- अब इसमें कटी हुई प्याज डाल कर डीप फ्राई कर के निकाल लें। इसे गार्निश करने के लिये रखें।
- अब बचे हुए तेल में अदरक लहसुन पेस्ट डालें।
- कुछ देर के बाद इसमें टमाटर, मिर्ची, दही, लाल मिर्च पावडर और गरम मसाला पावडर डालें।
- इसे तब तक ढंक कर पकाएं जब तक कि टमाटर गल ना जाए।
- अब पैन का ढक्कन खालें और उसमें मटर, पनीर और आधी धनिया पत्ती डाल कर 2 मिनट पकाएं।
- इसके बाद आंच को धीमा कर दें। पनीर की ग्रेवी के ऊपर थोड़ा चावल फैलाएं, चावल के ऊपर पुदीने और हरी धनिया तथा गरम मसाले की एक लेयर फैलाएं।
- ऊपर से केवड़ा पानी, केसर का घोल और धनिया पत्ती डालें।
- बरतन को फौइल से कवर कर के ढक्कन लगा दें, जिससे भाप बाहर ना जाए।
- ऐसे ही 10 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। फिर आंच बंद कर दें और 15 मिनट के बाद इसे खोलें।
- आपका पनीर बिरयानी तैयार है।
- इस पर घी और फ्राई किये हुए प्याज डाल कर सजाएं और सर्व करें।
Comments
English summary
Paneer biryani recipe
Story first published: Saturday, March 7, 2015, 15:21 [IST]
Other articles published on Mar 7, 2015



Click it and Unblock the Notifications