Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
गरमा गरम रोटी के साथ खाएं पनीर कैप्सिकम करी
पनीर की रेसीपी पूरे देश में मशहूर है। आप पनीर की चाहे जो भी रेसीपी बनाएं, वह सब खाने लायक होगी। पनीर में बहुत सारा प्रोटीन और पोषण पाया जाता है। आज हम आपको पनीर कैप्सिकम करी बनाना सिखाएंगे जो कि न केवल देश में बल्कि विदेश में भी काफी लोकप्रिय है। इस पनीर रेसीपी में ज्यादा मसालों का प्रयोग नहीं होता। अगर आपके घर में पार्टी या कोई त्योहार हो रहा हो तो भी आप यह पनीर की गरमा गरम पनीर कैप्सिकम करी बना सकती हैं। आइये जानते हैं इसे बनाने की विधि को-
कितने लोगों के लिये- 4
तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट

सामग्री-
पनीर- 200 ग्राम
प्याज- 1
शिमला मिर्च- 1
टमाटर- 1
हरी मिर्च- 2
जीरा- 1/2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1/2 चम्मच
जीरा पाउडर- 1 चम्मच
धनिया पाउडर- 1/2 चम्मच
तेल- 1 चम्मच
धनिया पत्ती- 2 डंठल
नमक- स्वादअनुसार
विधि-
1. पैन में तेल गरम कर के, उसमें पनीर के पीस डालें और भूरा होने तक पकाएं तथा एक किनारे रख लें।
2. अब बचे हुए तेल में जीरा डालें, फिर हरी मिर्च और कटे हुए प्याज डाल कर भूरा होने तक पकाएं।
3. अब कटी शिमला मिर्च डाल कर 2 मिनट के लिये हल्के आंच पर पकाएं। फिर पैन में कटे टमाटर डालें और थोड़ा सा नमक छिड़के।
4. जब टमाटर गल जाए तब पैन में लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर और धनिया पाउडर छिड़के।
5. अब पैन में 1 कप पानी डाल कर करी को उबालें। अब तली हुई पनीर को डाल कर ढक्कन बंद कर दें।
6. जब पनीर तैयार हो जाए तब उसमें कटी हरी धनिया छिड़के।



Click it and Unblock the Notifications
