Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
VIDEO: पनीर कार्न कोरमा रेसिपी
Veg
oi-Staff
बच्चों को अक्सर खाना खाने के लिये बहुत मनाना पड़ता है। पर अगर आप मां हैं, तो आप अपने बच्चे के लिये कुछ भी करने के लिये हर वक्त तैयार खड़ी रहेगीं। डिश बनाने के अलावा भी हर मां को यह चिंता भी रहती है कि डिश पोषण से भरी हुई हो, जो कि आपके बच्चे के शरीर में लगे। इसी बात को ध्यान में रखते हुए आज हम आपको वीडियो के साथ पनीर कार्न कोरमा बनाना सिखाएंगे। पनीर कार्न कोरमा एक बहुत ही पसंद की जाने वाली डिश है । आइये जानते हैं इसकी सरल विधि और देखते हैं इसका VIDEO

कितने- 4
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट
सामग्री-
- पनीर- 3/4 कप
- स्वीट कार्न- 1/4 कप उबले हुए
- प्याज- 1/2 कप
- टमाटर- 1 कप
- हल्दी पाउडर- 1/4 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- 1 1/2 चम्मच
- नमक- स्वादनअनुसार
- टमैटो प्यूरी- 1 चम्मच
- दही- 1/2 कप
- तेल- 5 चम्मच
- धनिया पत्ती- 1गुच्छा
नारियल का पेस्ट बनाने के लिये
- नारियल- 1/4 कप
- खसखस- 2 चम्मच
- काजू- 8
- हरी मिर्च- 1 चम्मच
विधि-
- एक गहरा पैन गरम करें, उसमें घिसा हुआ नारियल गोल्डन ब्राउन तक भून लें।
- फिर उसमें खसखस, काजू डाल कर मध्यम आंच पर 3 मिनट तक भूनें।
- एक बार हो जाने के बाद आंच बंद कर दें और रोस्ट किये हुए मिश्रण को ठंडा होने के लिये छोड़ दें।
- अब मिक्सी में इन मिश्रण को डाल कर उसके साथ ही हरी मिर्च काट कर डालें। जरुरत के अनुसार थोड़ा पानी मिलाएं और मिक्सी में इसे पीस लें।
- अब उसी पैन में थोड़ा सा तेल डाल कर गरम करें और उसमें पनीर के टुकड़ों को गोल्डन ब्राउन सेंक लें और किनारे रख दें।
- अब फिर से पैन में 2 चम्मच तेल डालें और प्याज की स्लाइस को गोल्डन ब्राउन फ्राई करें।
- जब प्याज फ्राई हो जाए तब इसे ठंडा कर के मिक्सी में थोड़ा सा पानी डाल कर गाढा पीस लें।
- अब कढाई गरम करें, उसमें नारियल का पीसा गया पेसट और प्याज का पेस्ट एक साथ डालें।
- इस पेस्ट को मध्यम आंच पर पकाएं और फिर उसमें कटे टमाटर डालें।
- फिर इसमें हल्दी, नमक, लाल मिर्च पाउडर डालें।
- उसके थोड़ी देर के बाद इसमें एक कप पानी डाल कर 2 मिनट तक पकाएं।
- इसके बाद टमाटर को मैश करें फिर इमसें टमैटो प्यूरी और दही डालें।
- मिक्स करें और 2 मिनट तक पकाएं।
- अब इसमें उबले हुए कार्न के दाने और पनीर के टुकड़े डालें।
- इसे दो मिनट तक पकाएं और एक बार हो जाने के बाद आंच बंद कर दें।
- करी को कटी हरी धनिया छिड़क कर सर्व करें।
<center><iframe width="100%" height="417" src="//www.youtube.com/embed/YPWE28ZYRzo" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>
Comments
English summary



Click it and Unblock the Notifications
