Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
पंजाबी रेसिपी पनीर खुरचन
Veg
oi-Staff
पनीर खुरचन रेसिपी एक बहुत ही आसान सी नॉर्थ इंडियन सेमि ड्राई करी है, जो खाने में काफी टेस्टी लगती है। पनीर खुरचन बनाने के लिये आपको प्याज, टमाटर और शिमला मिर्च की आवश्यकता पडे़गी। इसे कई अलग अलग तरीके से बनाया जा सकता है पर हम आपको बिल्कुल ही आसान तरीका बताएंगे। पनीर खुरचन को बनाने में केव 20 मिनट लगते हैं।
तो अगर आपको पंजापी पनीर रेसिपी काफी ज्यादा पसंद है तो इसे बनाना बिल्कुल भी ना भूलें। पनीर खुरचन रेसिपी आपके परिवार में हर किसी को बहुत पसंद आएगी। आइये जानते हैं पनीर खुरचन को बनाने की विधि।
कितने लोगों के लिये- 3-4
तैयारी में समय- 5 मिनट
पकाने में समय- 25 मिनट

सामग्री-
- 250 ग्राम पनीर
- 100 ग्राम प्याज
- 150 ग्राम टमाटर
- 1 हरी शिमला मिर्च
- 1 इंच अदरक
- 1 या 2 हरी मिर्च
- हींग- चुटकीभर
- ¼ चम्मच ग्राम मसाला पावडर
- ¼ हल्दी पाउडर
- ¼ चम्मच लाल मिर्च पावडर
- ½ चम्मच धनिया पावडर
- ½ चम्मच जीरा पावडर
- ½ चम्मच कसूरी मेथी
- 1 चम्मच लो फैट मेथी
- 2 चम्मच कटी धनिया पत्ती
- 1.5 चम्मच तेल
- नमक- स्वादअनुसार
विधि-
- पनीर की एक इंच स्लाइस काट लीजिये। साथ में सभी सब्जियों को बारीक काटें।
- फिर तवे पर आधा चम्मच तेल डाल कर गरम करें। आप चाहें तो लोहे की कढाई का भी प्रयोग कर सकती हैं।
- फिर उस पर बारीक कटी प्याज डाल कर हल्का भूरा फ्राई करें।
- फिर साथ में कटी शिमला मिर्च और टमाटर डालें।
- इसे लगातार चलाएं और आंच को धीमा रखें।
- 8 मिनट के बाद सभी पावडर मसाले डाल कर नमक छिड़के।
- मिश्रण को भली प्रकार से मिक्स करें।
- साथ में बीच से कटी हरी मिर्च और बारीक कटी अदरक डालें।
- फिर उसमें पनीर के टुकड़े डालें।
- अच्छी तरह से चलाएं और आंच को तेज कर दें।
- पनीर थोड़ा पानी छोड़ती है इसलिये उसे पकाने के लिये उसको तवे पर दबा कर पकाएं, जिससे वह सुनहरी हो जाए।
- इसे कुछ मिनटों तक पकाने के बाद आंच को धीमा कर दें और फिर चलाएं।
- जब जब पनीर तवे पर चिपकने लगे तब उसे खुरच कर पलट दें, इसे ज्यादा ना पकाएं नहीं तो पनीर कठोर हो जाएगी।
- आखिर में 1 छोटा चम्मच लो फैट क्रीम और आधा चम्मच कसूरी मेथी का डाल कर चलाएं।
- आंच को बंद कर दें और मिश्रण को चलाएं।
- 2 चम्मच हरी धनिया छिड़क कर गार्निश करें।
- आप चाहें तो इस पर नींबू का रस छिड़क सकती हैं।
- आपकी पनीर खुरचन तैयार है, इसे चपाती या तंदूरी नान या रोटी के साथ सर्व करें।
Comments
Read more about: indian vegetarian recipes paneer veg recipe punjabi dish पंजाबी डिश वेज रेसीपी पनीर
English summary
Paneer Khurchan Recipe
Story first published: Monday, January 19, 2015, 14:03 [IST]
Other articles published on Jan 19, 2015



Click it and Unblock the Notifications
