Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
घर पर पार्टी है तो जरुर बनाएं पनीर मक्खनवाला
Veg
oi-Staff
पनीर मक्खनवाला रेसिपी बटर और क्रीम से मिला कर बनाई जाती है। यह काफी टेस्टी रेसिपी है और इसे खाने के बाद आप इसकी और भी ज्यदा डिमांड करेंगे। यह रेसिपी पनीर बटर मसाला और पनीर मखनी की विधि से तैयार की गई है। आप इसे चाहे जिस विधि से बनाइये लेकिन इसका टेस्ट काफी शानदार होता है।
अगर घर पर पार्टी हो तो, इसे बनाना बिल्कुल भी ना भूलें। यह काफी क्रीमी होती है इसलिये अगर आप डाइट पर हैं तो इसे ना खाएं। आइये जानते हैं कि पनीर मक्खनवाला कैसे बनाया जाता है।

कितने लोगों के लिये- 4 से 5
तैयारी में समय- 30 मिनट
पकाने में समय- 30 मिनट
ग्रेवी बनाने के लिये सामग्री-
- 1 बड़ी प्याज
- 3 से 4 टमाटर
- ½ इंच अदरक
- 3 से 5 लहसुन की कलियां
- 2 जावित्री
- 2 से 3 हरी इलायची
- 1 इंच दालचीनी
- 2 से 3 लौंग
- 2 चम्मच काजू
- 1 कप पानी
बाकी की सामग्री-
- 250 से 300 ग्राम पनीर
- 1 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पावडर या देगी मिर्च
- ¼ कप लो कैलोरी क्रीम
- 1 तेज पत्ता
- 1 हरी मिर्च
- 1.5 कप पानी
- ¾ चम्मच कस्तूरी मेथी
- ¼ गरम मसाला पावडर
- 1 चम्मच शहद या ½ चम्मच चीनी
- 2 से 2.5 चम्मच बटर
- 1 चम्मच क्रीम गार्निश करने के लिये
- 1 चमच घिसी पनीर गार्निष करने के लिये
- ½ इंच बारीक घिसी अदरक
- नमक- स्वदाअनुसार
- थोड़ी धनिया पत्ती
बनाने की विधि-
- सबसे पहले कटी प्याज, टमाटर, अदरक, लहसुन, काजू, दालचीनी, लौंग और इलायची को 1 कप पानी डाल कर पैन में पका लें।
- इसे तब तक पकाएं जब तक की यह गल न जाए। फिर 15 मिनट के बाद इसे ठंडा होने के लिये किनारे रखें।
- जब यह ठंडी हो जाए तब इसे मिक्सर में पीस लें। काजू तक अच्छी तरह से पिस जाना चाहिये।
- अब उसी पैन में बटर डालें। फिर उसमें तेज पत्ता डाल कर चलाएं।
- इसके बाद उसमें मखनी पेस्ट डाल कर चलाएं। ऊपर से लाल मिर्च पावडर डाल कर धीमी आंच पर पकाएं।
- मसाले को अच्छी तरह से पका लें। जब मसाला बटर को छोड़ने लगे तब उसमें बीच से कटी हरी मिर्च, नमक और पानी डालें।
- अब इसे फिर चलाएं। 2 से 3 मिनट तक पकाएं।
- अब इसमें शहद या चीनी डालें।
- उसके बाद इसमें क्रीम, कसूरी मेथी और गरम मसाला डाल कर चलाएं और आंच को बंद कर दें।
- अब पनीर मक्खनवाला को क्रीम, घिसी पनीर, बारीक घिसी अदरक और धनिया पत्ती से सजा कर सर्व करें।
Comments
English summary
paneer makhanwala recipe
Story first published: Saturday, October 4, 2014, 15:05 [IST]
Other articles published on Oct 4, 2014



Click it and Unblock the Notifications
