Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
बिना कैलोरी वाली पनीर नो बटर मसाला रेसिपी
Veg
oi-Staff
पनीर बटर मसाला एक बहुत ही टेस्टी डिश है जो कि बिना बटर के बन ही नहीं सकती। लेकिन आज हम उन लोगों के लिये यह डिश बिल्कुल अलग तरीके से बनाने की कोशिश करेंगे जो लोग डाइटिंग कर रहे हैं और वजन घटाने की पूरी कोशिश में लगे हुए हैं।
READ: पनीर की 11 स्वादिष्ट रेसीपी
अगर आपको पनीर बटर मसाला खाने का मन है तो, इसे बिना बटर के बनाने की विधि यहां दी जा रही है। इस पनीर की रेसिपी में बिल्कुल भी कैलोरी नहीं होती और खाने में भी काफी टेस्टी लगती है। आइये जानते हैं पनीर नो बटर मसाला बनाने की विधि।
READ: स्वादिष्ट मुगलई पनीर कोफ्ता

सामग्री-
- 200 ग्राम पनीर
- 1 चम्मच तेल
- 1 बारीक कटी प्याज
- 3 कटे टमाटर
- ½ चम्मच लाल मिर्च पावडर
- 1 चम्मच धनिया पावडर
- ½ चम्मच हल्दी पावडर
- नमक- स्वादअनुसार
- ½ चम्मच गरम मसाला पावडर
- 1 चम्मच अदरक लहसुन पेस्ट
- 1 चम्मच काजू पेस्ट
- 1 चम्मच कसूरी मेथी
विधि -
- एक पैन में थोड़ा सा तेल डाल कर गरम करें, फिर उसमें कटी प्याज डाल कर गुलाबी कर लें।
- फिर इसमें कटे टमाटर डालें और फ्राई करें।
- उसके बाद इसमें थोड़ी सी लाल मिर्च पावडर, धनिया पावडर, हल्दी और नमक डालें।
- फिर गरम मसाला पावडर डालें।
- कुछ देर मिक्स करने के बाद इसमें अदरक-लहसुन पेस्ट डाल कर चलाएं।
- इसे 4-5 मिनट तक पकाएं।
- फिर गैस बंद कर के इस मसाले को मिक्सी में थोड़ा सा पानी डाल कर पीस लें।
- पिसे मसाले को दुबारा पैन में डाल कर कुछ देर पकाएं और साथ में काजू का पेस्ट भी डाल दें।
- अब पनीर को छोटे क्यूब्स में काट कर इसी मसाले के साथ मिक्स कर के गैस बंद कर दें।
- आपकी पनीर नो बटर मसाला तैयार है। इस पर कसूरी मेथी छिड़क कर सर्व करें।
Comments
English summary



Click it and Unblock the Notifications
