Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
मजेदार पनीर शेजवान रेसिपी
Veg
oi-Staff
पनीर हर किसी को बेहद पसंद आती है। अगर आप हर संडे केवल मटर पनीर ही बनाती हैं तो आज हम आपको पनीर शेजवान बनाना सिखाएंगे। यह एक स्टार्टर है जो कि फ्राइड राइस के साथ खाई जा सकती है। पनीर शेजवान बनाने की रेसिपी काफी आसान है। अगर आप चाइनीज़ डिश में अपना हाथ आजमाना चाहती हैं तो इसे बनाना बिल्कुल भी ना भूलें। आइये देखते हैं शेजवान रेसिपी बनाने की विधि ।
MUST TRY: झट से बनाएं पुदीना पनीर रेसिपी
कितने- 2 लोगों के लिये
तैयारी में समय- 30 मिनट
पकाने में समय- 30 मिनट

सामग्री-
- पनीर- 1/4 कप पनीर क्यूब्स
- हरी और पीली शिमला मिर्च- 1/4 कप क्यूब
- बड़ी प्याज- 1/2 कटी हुई
- लहसुन - 1 चम्मच कटी हुई
- अदरक- 1/4 चम्मच बारीक कटी
- हरी मिर्च- 1 छोटी बारीक कटी
- सोया सॉस- 1/8 टीस्पून
- सेजवान सॉस - 1 टीस्पून
- टमैटो सॉस- 1 टीस्पून
- मिर्च पावडर - 1/4 टीस्पून + 1/4 स्पून
- हरी पत्तेदार प्याज (सफेद भाग) - 1/2 टीस्पून बारीक कटी
- हरी पत्तेदार प्याज (हरा भाग) - 1 चम्मच + गार्निश करने के लिये बारीक कटी
- पानी- जरुरत के अनुसार
- तेल - 1 चम्मच
- नमक - स्वादअनुसार
मरीनेड करने के लिये-
- कार्न फ्लोर- 1 चम्मच
- मैदा- 1 चम्मच
- मिर्च पावडर- 1/4 चम्मच
- नमक- स्वादअुनसार
- पानी- पेस्ट बनाने के लिये
विधि-
- एक घोल बनाइये जिसमें, कार्नफ्लोर, मैदा, मिर्च पावडर, पानी और नमक मिक्स हो।
- पनीर के टुकड़ों को उसमें डिप कीजिये।
- पनीर के टुकड़ों को गरम तेल में गोल्डन हो जाने तक फ्राई करें।
- अब पैन में तेल गरम करें, उसमें कटी हुई हरी पत्तेदार प्याज का सफेद भाग, अदरक और लहसुन डाल कर 2 मिनट पकाएं।
- फिर हरी मिर्च, शिमला मिर्च को हाई फ्लेम पर 1 मिनट तक पकाएं। फिर सोया सॉस, टमैटो सॉस, सेजवान सॉस, 1/4 चम्मच मिर्च पावडर और जरुर के अनुसार नमक डालें।
- इसे अच्छे से मिक्स करें, फिर उसमें बाकी का बचा हुआ कार्नफ्लोर मिश्रण को थोडे़ से पानी के साथ मिक्स कर के डालें।
- इस सॉस को 2 मिनट तक उबलने दें, फिर उसमें पनीर के तले हुए टुकडे डाल कर हल्के से चलाएं।
- आखिर में इसे कटी हुई हरी पत्तेदार प्याज से गार्निश करें।
- आंच बंद कर दें।
- इसे फ्राइड राइस के साथ स्टार्टर के तौर पर सर्व करें।
Comments
English summary
Paneer Schezwan Recipe
Story first published: Tuesday, March 17, 2015, 14:08 [IST]
Other articles published on Mar 17, 2015



Click it and Unblock the Notifications
