Latest Updates
-
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम
स्वादिष्ट पनीर टमाटर पराठा
Veg
oi-Staff
पनीर टमाटर पराठा खाने में काफी स्वादिष्ट होता है। कई लोग पनीर के मिश्रण में टमाटर नहीं डालते, लेकिन जब आप इमसें टमाटर डालेंगी तो इसमें थोड़ा खट्टापन भी आएगा और इसका स्वाद भी बढेगा। अगर आप वेट कम कर रही है तो, पनीर लो फैट वाला ही खरीदें।
READ: चने की दाल का पराठा
पराठे को कम तेल में बनाएं। यह पनीर टमाटर पराठा घर में सभी को पसंद आएगा इसलिये ज्यादा देर न करें और झट पट बनाएं इस पराठे को। इसकी आसान सी विधि नीचे दी हुई है।

कितने- 10 पराठे
तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट
पराठा बनाने की सामग्री-
- 1 1/2 कप गेहूं का आटा
- थोड़ा सा नमक- आटे में मिलाने के लिये
- 1 1/2 चम्मच तेल
भरावन सामग्री -
- 1/2 कप लो फैट पनीर
- 3/4 कटे टमाटर
- 1/4 कप पीली शिमला मिर्च
- 1 चम्मच कटी हरी मिर्च
- 2 चम्मच धनिया
- नमक- स्वादअनुसार
विधि -
- सबसे पहले पराठे के लिये आटा गूथेगें।
- सभी सामग्री को मिला कर आटे को गूथ लें और 15 मिनट के लिये उसे ढंक कर रख दें।
- उसके बाद हथेलियों पर थोड़ा सा तेल लगाएं और फिर से आटे को मुलायम गूथ लें।
- भरावन की सभी सामग्रियों को एक साथ मिक्स कर के तैयार करें।
- फिर आटे से 10 लोइयां काट कर किनारे रखें।
- फिर एक एक कर के पराठे बनाएं।
- पराठे के अंदर केवल 1 या 2 चम्मच ही पनीर का मिश्रण भरें, नहीं तो वे फट जाएंगे।
- पराठे को दोनों ओर तेल लगा कर सेंके।
- इसी तहर से सभी पराठे तैयार कर लें और गरमा गरम ही सर्व करें।
# अगर आप के पास भी पनीर पराठे की कोई नई विधि है तो हमसे उसको शेयर करना न भूलें।
Comments
Read more about: paneer recipe indian bread breakfast indian vegetarian recipes veg recipe north indian dish पनीर रेसिपी वेज रेसिपी नार्थ इंडियन डिश रोटी
English summary



Click it and Unblock the Notifications