Latest Updates
-
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं
परवल दो प्याजा
Veg
oi-Staff
परवल की सब्जी बहुत ही फायदेमंद होती है। परवल में बहुत सारा कार्बोहाइड्रेट, विटामिन ए और सी पाया जाता है जो हमें बीमारियों से लड़ने की शक्ती देता है। सर्दियों में परवल की सब्जी खासतौर पर खानी चाहिये। आप परवल को कई तरीकों से बना सकती हैं। आज हम परवल दो प्याजा बनाएंगे जिसे बहुत सारी प्याज और मसालों के साथ मिक् स कर के बनाया जाता है। परवल दो प्याजा खाने में बड़ा ही टेस्टी होता है। आप इसे घर पर महमानों के आ जाने पर बना सकते हैं। आइये देखते हैं परवल दो प्याजा बनाने की विधि-

कितने- 5
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट
सामग्री-
- परवल- 8-10
- तेल- 4 चम्मच
- सूखी लाल मिर्च- 4
- लौंग- 3-4
- बडी इलायची- 1
- दालचीनी- 1 इंच
- प्याज- 2 कप कटे हुए
- अदरक- 1 इंच पीस
- लहसुन- 5-6
- टमाटर प्यूरी- 2 चम्मच
- गाढी दही- 2 चम्मच
- धनिया पाउडर- 3 चम्मच
- हल्दी पाउडर- 1/2 चम्मच
- कशमीरी लाल मिर्च पाउडर- 2 चम्मच
- भुना जीरा पाउडर- 1/2 चम्मच
- गरम मसाला पाउडर- 1/2 चम्मच
- नमक- स्वादअनुसार
- नींबू का रस- 2 चम्मच
- ताजी धनिया
विधि-
- परवल को धो कर छील लें और बाद मे उसे बीच से काट कर 2 पीस कर लें।
- अब पैन में परवल और कप पानी डाल कर उसे साफ्ट होने के लिये ढंक दें।
- अब कढाई में तेल डाल कर गरम करें, फिर लाल मिर्च, लौंग, बडी इलायची, हरी इलायची ओर दाल चीनी डालें।
- 2 सेकेंड फ्राई करने के बाद प्याज डाल कर गुलाबी करें।
- फिर अदरक लहसुन पेस्ट डाल कर गोल्ड ब्राउन करें।
- इसके बाद टमाटर की प्यूरी और दही डालें।
- इसके बाद धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, नमक और गरम मसाला डालें।
- अब इसमें आधा कप पानी डाल कर 2 मिनट पकाएं।
- इसमे परवल डाल कर मिक्स करें।
- कुछ देर के बाद इसमें आधा कप पानी डाल कर पैन को कवर करें।
- परवल को धीमी आंच पर 15 मिनट के लिये पकाएं।
- उसमें नींबू का रस डालें और हरी धनिया से गार्निश कर के सर्व करें।
Comments
English summary
Parwal Do Pyaza Recipe
Story first published: Monday, December 23, 2013, 13:01 [IST]
Other articles published on Dec 23, 2013



Click it and Unblock the Notifications
