Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
कम समय में ऐसे बनाएं मटर पनीर ग्रेवी
मटर पनीर एक आम सी रेसिपी है जिसे सही विधि से बनाया जाए तो काफी अच्छी लगती है। इसे गरमा गरम चावल या फिर रोटी के साथ सर्व कीजिये और फिर देखिये कि आपकी कैसे तरीफ होती है। मटर पनीर को लंच में भी पैक कर के लिया जा सकता है। आइये जानते हैं इसे स्टेप बाय स्टेप कैसे बनाया जा सकता है।
The Fabfurnish 'Dhoom Dhaam Sale' 50% Off on Kitchen, Home and Furniture Now
कितने- 4 सदस्यों के लिये
तैयारी में समय- 30 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट
सामग्री-
- पनीर- 300 ग्राम
- प्याज- 3 से 4
- टमाटर- 3
- अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 चम्मच
- मटर- 1 कप
- हींग- 1/2 चम्मच
- जीरा- 1/2 चम्मच
- धनिया- 1/4 कप
- लाल मिर्च पावडर- 1/2 चम्मच
- किचन किंग मसाला- 1/4 चम्मच
- हल्दी- 1/4 चम्मच
- नमक- स्वादअनुसार
- तेल
विधि -


1. एक कढाई में तेल गरम करें और उसमें पनीर के क्यूब्स डाल कर गोलडन ब्राउन होने तक तलें।
2. अब प्याज और टमाटर का महीन पेस्ट बनाएं।


3. अब कुकर लें और उसमें 1 चम्मच तेल गरम करें। फिर उसमें जीरा और हींग डालें।

4. उसके बाद इसमें प्याज वाला पेस्ट डाल कर गुलाबी होने तक पकाएं।

5. फिर उसमें अदरक लहसुन पेस्ट और टमाटर का पेस्ट डालें।

6. जब मसाला तैयार हो जाए और तेल छोड़ने लगे तब उसमें मटर डाल कर दो मिनट तक पकाएं।

7. उसके बाद जरुरत अनुसार पानी डालें और ग्रेवी को पकाएं।

8. ऊपर से नमक मिलाएं और पनीर भी डालें।

9. 3-4 सीटी आने तक इसे पकाएं और जब सीटी निकल जाए तब इसमें हरी धनिया छिड़के और सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
