Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
नाश्ते के लिये मूंग दाल का डोसा
Veg
oi-Staff
आंद्रा प्रदेश में खाने के इतने तरह - तरह के व्यंजन मिलते हैं कि आप इनके नाम गिनते गिनते परेशान हो जाएंगे। इनमें से एक है मूंग दाल का डोसा जो कि नाश्ते के रूप में बहुत पसंद किया जाता है। यह डोसा ना केवल खाने में टेस्टी लगता है बल्कि यह स्वास्थ्य के हिसाब से भी बहुत अच्छा माना जाता है। मूंग दाल डोसा काफी स्पाइसी होता है क्योंकि इसमें बहुत सारी मिर्च डाली जाती हैं, आइये जानते हैं मूंग दाल डोसे की विधि-
कितने लोगों के लिये- 3
तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 22 मिनट

सामग्री-
- साबुत मूंग दाल- 2 कप
- कच्चा चावल- 3 चम्मच
- प्याज- 1
- अदरक- 1 पीस
- जीरा- 1/2 चम्मच
- हरी मिर्च- 5
- नमक
विधि-
- इस डोसे को बनाने से पहले दाल और चावल को एक साथ 6 घंटों के लिये भिगो दें।
- 6 घंटे के बाद उसे पीस कर गाढा पेस्ट बनाएं और उसमें कटी हुई प्याज, हरी मिर्च, अदरक और नमक मिलाएं।
- अब इस मिश्रण में जीरा डालें।
- जब मिश्रण तैयार हो जाए तब तवा गरम करें, फिर उस पर पानी छिड़के और पोंछ लें।
- अब उस पर एक कटोरी भर कर दाल का पेस्ट डालें और उसे गोलाई में घुमाएं।
- जब मूंग दाल का घोल पकना शुरु हो जाए तब किनारे पर तेल डालें।
- फिर डोसे के ऊपर कटी प्याज छिड़क दें और हाथों से दबा दें।
- जब डोसा एक साइड हो जाए तब उसे पलट कर दूसरी ओर भी पकाएं।
- डोसे को कुछ देर पकने दें और फिर उतार लें। आपका मूंग दाल डोसा तैयार है।
Comments
English summary
Pesarattu Dosa Recipe: Andhra Style
Story first published: Wednesday, November 27, 2013, 7:04 [IST]
Other articles published on Nov 27, 2013



Click it and Unblock the Notifications
