Latest Updates
-
Lion's Gate Portal 2026: क्यों इतना खास है 8 अगस्त का दिन? ऐसे मेनिफेस्ट कर सकते हैं अपनी सबसे बड़ी इच्छा -
बारिश के मौसम में सुबह चेहरे पर लगाएं ये 3 चीजें, दिनभर फ्रेश और ग्लोइंग नजर आएगी स्किन -
8 या 9 अगस्त, कामिका एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
National Handloom Day: अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये 7 मशहूर हैंडलूम साड़ियां, हर मौके पर मिलेगा शाही लुक -
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार -
विटामिन K की कमी हो सकती है शरीर के लिए घातक, जानें इसके लक्षण और फूड सोर्स -
Steel Vs Glass Container: स्टील या ग्लास कंटेनर, किसमें खाना स्टोर करना है ज्यादा सुरक्षित? जानें एक्सपर्ट से -
सावन में जन्मे बेटे को दें भगवान शिव से जुड़े ये यूनिक नाम, यहां देखें अर्थ सहित 100+ मॉर्डन नामों की लिस्ट
आंध्रा स्टाइल में बनाइये टेस्टी मूंग दाल डोसा
आंध्रा प्रदेश में नाश्ते के रूप में हरी मूंग दाल का डोसा काफी पसंद किया जाता है। आज हम आपको इसकी आसान सी रेसिपी बताएंगे जिसे हमारे रीडर ने हमसे शेयर की है।
यह मूंग दाल का डोसा पैन केक की तहर भी बनाया जा सकता है। यह काफी पौष्टिक है और खाने में इसका कोई जवाब नहीं है। आप इसे साबुत मूंग दाल और चावल के मिश्रण से तैयार कर सकती हैं।
READ: हॉट एंड स्पाइसी चिली पनीर
अगर आपको रोजाना यह समझ में नहीं आता कि आज नाश्ते में बच्चों या परिवार के लिये क्या बनाया जाए तो, इससे आसान ब्रेकफास्ट और कुछ भी नहीं हो सकता।
READ: आंध्रा स्टाइल चिकन पुलाव
आप इस डोसे के मिश्रण को फ्रिज में रख कर कई दिनों तक आराम से प्रयोग कर सकती हैं। आइये जानते हैं आंध्रा स्टाइल का मूंग दाल डोसा बनाने की आसान सी विधि-

IMAGE COURTESY: RAVI SHANKAR
तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 22 मिनट
सामग्री-
- साबुत मूंग दाल - 2 कप
- चावल - 1/2 कप
- प्याज- 1 मध्यम
- अदरक- 1 इंच पीस
- जीरा- 1 टीस्पून
- हरी मिर्च- 5-6
- नमक- स्वादअनुसार
- घिसी हुई गाजर- डोसे पर छिड़कने के लिये
विधि -
- सबसे पहले मूंग दाल और चावल को एक साथ मिला कर पानी में लगभग 5-6 घंटों के लिये भिगो दें।
- उसके बाद इसे 1 प्याज, हरी मिर्च, अदरक और स्वादअनुसार नमक मिला कर बारीक पीस लें।
- बाद में इसमें जीरा भी मिक्स करें।
- अब एक नॉन स्टिक तवा लें, उसके बीच में डोसे का घोल डाल कर अच्छी तरह से गोलाई में फैलाइये।
- डोसे के चारों ओर थोड़ा थोड़ा तेल छिड़किये।
- अब डोसे के ऊपर घिसी हुई गाजर छिड़किये और उसे चम्मच से दबा दीजिये।
- इसके बाद डोसे को पलट दें और थोड़ा सा तेल लगा कर सेंक लें।
- जब डोसा पूरी तरह से पक जाए तब इसे प्लेट में निकाल कर नारियल की चटनी के साथ सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications