Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
फलाहारी कढा़ई पनीर
व्रत चाहे जैसा हो मगर उसमें बनाया जाने वाला फलाहार व्यंजन बिल्कुल एक जैसा होता है। नवरात्री के दिनों में कई लोग 9 दिन के लिये व्रत रखते हैं तथा केवल फलाहार पर ही दिन बिताते हैं। तो ऐसे में अगर आप भी व्रत हैं तो केवल आलू और मखाना खाने से अच्छा है कि कुछ नया ट्राई करें। आज हम आपको फलाहारी कढा़ई पनीर बनाना सिखाएंगे, जिसमें काम भर के मसाले होंगे और नमक की जगह पर हम सेंधा नमक का इस्तमाल करेंगे।
कितने लोंगो के लिये- 4
पकाने में समय- 20 मिनट
तैयारी में समय- 20 मिनट

सामग्री-
250 ग्राम- पनीर
200 ग्राम- टमैटो प्यूरी
4 लौंग
1 इंच तेज पत्ता
2-3 हरी इलायची
1 चम्मच काली मिर्च
2 टमाटर
1 चम्मच अदरक पेस्ट
3 हरी मिर्च
1 चम्मच देसी घी
सेंधा नमक
विधि-
पनीर को क्यूब में काट लीजिये। टमाटरों को भी छोटे छोटे 8 भागों में काटें तथा हरी मिर्च को बीच से फाड़ लीजिये। अब पैन में लौंग, तेज पत्ता, काली मिर्च दाना, जीरा और इलायची को रोस्ट कर लें। रोस्ट होने के बाद उन्हें ठंडा कर मिक्सी में पीस लें। इसके बाद पैन में घी गरम करें और उसमें अदरक पेस्ट डालें और फिर टमैटो प्यूरी। अब पैन में आधा पिसा हुआ मसाला डाल कर ऊपर से 1 कप पानी डाल कर उबाल लें। इसके बाद पनीर के छोटे टुकड़ों को डाल कर 5-6 मिनट के लिये हल्की आंच पर पकने दें। अब उसमें कटे हुए टमाटर के पीस डालें और 2-3 मिनट के लिये पकाएं। उसके बाद बाकी बचे हुए मसाले और बीच से कटी हुई हरी मिर्च डालें तथा सेंधा नमक डाल कर गरम गरम सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications