Latest Updates
-
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी -
बरसात में इन 5 लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए दही, वरना बिगड़ सकती है सेहत -
Ravi Pradosh Vrat Katha: इस कथा के बिना अधूरा है रवि प्रदोष व्रत, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और शिव आरती -
World Paper Bag Day 2026: कब और क्यों हुई पेपर बैग दिवस की शुरुआत? जानें इसका दिलचस्प इतिहास -
गलती से भी पास-पास न रखें मनी प्लांट और तुलसी का पौधा, वरना कंगाली के साथ आ जाएंगी ये 3 बड़ी मुसीबतें -
इस एक श्राप की वजह से अविवाहित कपल्स नहीं कर सकते जगन्नाथ मंदिर में दर्शन, आप भी जान लें रहस्य -
Varalakshmi Vrat के दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें क्या करें, क्या न करें और सूतक के नियम
क्या कभी खाया है आपने फूल गोभी का भरता
Veg
oi-Staff
फूल गोभी की सब्जी तो आपने खाई ही होगी पर क्या आपने फूल गोभी का भरता चखा है? नहीं ना, इसलिये आज हम आपको फूल गोभी का भरता बनाना सिखाएंगे। आप सभी ने आलू या फिर बैंगन का भरता तो जरुर खाया होगा। इसी तरह से फूल गोभी का भरता भी बनाया जाता है जो कि काफी टस्टी लगता है।
फूल गोभी का भरता आप खाने के साथ साइड डिश के तौर पर सर्व कर सकते हैं। यकीन मानिये कि यह भरता उन सभी भर्तों से सबसे अलग और स्वादिष्ट होता है जो आपने पहले कभी खाए होंगे। तो भई देर किस बात की आइये जानते हैं फूल गोभी का भरता बनाने की आसान सी विधी।
आज ही ट्राई करें नवाबी बैंगन का भरता

सामग्री-
- फूल गोभी- 1 किलो
- मटर- 1/2 कप
- तेल- 1 कप
- प्याज- 1
- टमाटर- 2
- लहसुन - 6
- अदरक- 2 इंच पीस
- नींबू- 1 चम्मच
- हरी मिर्च- 3
- धनिया पत्ती- गार्निश करने के लिये
- नमक- स्वादअुनसार
- लाल मिर्च पावडर- 1 चम्मच
- हल्दी- 1 चम्मच
- राई- 1 छोटा चम्मच
- कलौंजी- 1 छोटा चम्मच
- सौंफ- 1 छोटा चम्मच
- जीरा- 1 चम्मच
- गरम मसाला - 1 चम्मच
विधि -
- एक पैन में तेल गरम कर के पहले प्याज भून लें।
- फिर उसमें कुटी हुई अदरक, लहसुन, टमाटर और मसाले डाली कर 5 मिनट पका लें।
- उसके बाद इसमें बारीक कटी फूल गोभी और मटर मिला कर मध्यम आंच पर मुलायम होने तक पका लें।
- अब इस मिश्रण को मैशर की सहायता से या फिर बड़ी कल्छुल की सहायता से मैश कर लें।
- फिर इसमें नींबू का रस मिलाएं। ऊपर से हरी धनिया छिड़के और 5 मिनट तक पका कर गैस बंद कर दें।
- इसे गरम गरम ऊपर से बटर स्लाइस डाल कर सर्व करें।
- आप इसे रोटी या पराठे के साथ सर्व कर सकती हैं।
Comments
English summary
क्या कभी खाया है आपने फूल गोभी का भरता
Story first published: Friday, January 8, 2016, 17:00 [IST]
Other articles published on Jan 8, 2016



Click it and Unblock the Notifications