Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
घर में सभी को बेहद पसंद आएगा यह अनार का रायता
Veg
oi-Staff
अनार एक ऐसा फल है जो हमारे स्वास्थ्य के लिये बहुत ज्यादा लाभदायक होता है। यह खाने में बड़ा ही स्वादिष्ट लगता है इसलिये आज हम आपको अनार का रायता बनाना सिखाएंगे। अनार रायता एक सिंपल और टेस्टी साइड डिश है, जिसे आप भोजन के साथ परोस सकती हैं। आप इसमें थोड़ी सी शक्कर मिक्स कर के इसे मीठा बना सकती हैं या फिर इसे नमकीन भी बना सकती हैं। यह टेस्टी अनार रायता घर में सभी को पसंद आएगा। आइये जानते हैं कि यह अनार रायता कैसे बनाया जाता है।जैन रेसिपी: पुदीने का रायता
कितने- 2-3
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 10 मिनट

Image courtesy - Pomegranate Raita Recipe
सामग्री-
- 1.5 कप ठंडी दही
- ¾ कप ताजे अनार के दाने
- ½ चम्मच भुना जीरा पावडर
- ¼ चम्मच काली मिर्च पावडर
- चुटकी भर लाल मिर्च पावर
- ¼ चम्मच चाट मसाला पावडर
- चुटकीभर काला नमक या सेंधा नमक
- चीनी- अगर जरुरत हो तभी
- थोड़ी सी हरी धनिया या पुदीने की पत्ती
विधि-
- दही को पहले अच्छी प्रकार से फेंट लें।
- उसमें नमक, मसाले और थोड़ी सी चीनी मिक्स करें।
- जब चीनी पूरी तरह से मिक्स को जाए तब उसमें अनारदाना डालें।
- अब आप रायते को एक सर्विंग बाउल में डालें और ऊपर से हरी धनिया तथा थोड़े अनारदाने डाल कर गार्निश करें।
- आप इस टेस्टी रायते को या तो ठंडा सर्व कर सकती हैं या फिर कुछ देर के बाद।
Comments
English summary



Click it and Unblock the Notifications
