Latest Updates
-
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं
स्वादिष्ट आलू की भाजी
Veg
oi-Staff
आलू की भाजी भारत के हर कोने-कोने में प्रसिद्ध है। आप इसे पराठे के साथ सुबह नाश्ते में खा सकती हैं या फिर इसे दाल-चावल के साथ भी खाया जा सकता है। आलू भाजी को बनाना बहुत ही आसान है क्योंकि इसको बनाने के लिये किसी विशेश सामग्री की आवश्यकता नहीं पड़ती। बच्चों को आलू की सब्जी खासतौर पर पसंद आती है, तो अगर आपके बच्चे कोई भी सब्जी खाने में नखड़ा करते हैं, तो उन्हें आलू भाजी बना कर जरुर खिलाएं। आइये जानते हैं आलू भाजी को बनाने की विधि-

कितने- 2 लोगों के लिये
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 10 मिनट
सामग्री-
- उबले आलू- 2
- हल्दी- 1/4 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- 1/2 चम्मच
- धनिया पाउडर- 1/2 चम्मच
- अदरक- 1/2 इंच पीस
- राई- 1/2 चम्मच
- प्याज- 1
- तेल- 2 चम्मच
- कडी पत्ते- 1 डंठल
- हरी मिर्च- 2
विधि-
- आलू को छील कर छोटे टुकड़ों में काट लें।
- फिर प्याज और हरी मिर्च को बारीक काट लें।
- अब कढाई में तेल गरम करें, उसमें राई डालें। फिर हल्दी, अदरक, कडी पत्ते और हरी मिर्च डालें।
- इसे 10 सेकेंड के लिये चलाएं और आंच को धीमा कर दें।
- अब इसमें कटी हुई प्याज डाल कर गुलाबी होने तक पकाएं।
- फिर आलू , लाल मिर्च और धनिया पाउडर डालें।
- थोड़ी देर मिक्स करें और बाद मे नमक डाल कर कढाई को आलू पक जाने तक बंद कर के रखें।
- सब्जी पक जाने के बाद इसे सर्व करें।
Comments
English summary
Potato Bhaji Recipe
Story first published: Tuesday, December 3, 2013, 13:00 [IST]
Other articles published on Dec 3, 2013



Click it and Unblock the Notifications
