Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
ब्रेकफास्ट में बनाइये आलू डोसा
Veg
oi-Staff
ब्रेकफास्ट में अक्सर आप डोसा या इडली जरुर खाते होंगे पर क्या आपने कभी आलू डोसा बनाने की सोची है। जी हां, शायद आपने कभी आलू डोसे का नाम नहीं सुना होगा पर यह भी बनाया जाता है। ब्रेकफास्ट में आप आलू डोसा बना सकती हैं जो कि आम तरीको के डोसे से अलग होता है। यह आपकी जुबान को एक नया और हट कर टेस्ट देगा। इस डोसे का आंनद लेने के लिये आपको इसे टमैटो कैचप के साथ खाना होगा। आलू डोसा बनाना बहुत ही आसान है और इस में कोई ताम झाम भी नहीं लगता। यह उबले हुए आलू से तैयार किया जा सकता है। गर्मी में जरुर खाएं अनन्नास रायता
कितनेः 4
तैयारी में समयः 20 मिनट
पकाने में समयः 25 मिनट

सामग्रीः
- आलूः 2 उबले और छिले
- मैदाः 2 चम्मच
- हरी मिर्चः 2
- धनिया पत्तीः मुठ़ठी भर
- तेलः 2 से 3 चम्मच
- नमकः स्वादअनुसार
विधिः
- सबसे पहले आलू को उबाल कर छील लें और उसे मैश कर के एक कटोरे में मैदे और नमक के साथ मिलाएं।
- सामग्री को अच्छी तरह से मिलाएं और उसमें पानी डाल कर गाढा घोल तैयार करें।
- अब इसमें हरी धनिया और हरी मिर्च को बारीक काट कर इसमें मिक्स करें तवा गरम करें, उस पर हल्का तेल डालें।
- जब तेल पूरी तरह से गरम हो जाए तब उसमें डोसे का घोल डालें और गोलाई में फैलाएं।
- फिर चारों ओर हल्का तेल और डालें और फिर डोसे को पलट कर दूसरी ओर पका लें।
- आपका डोसा तैयार है, इसे गरमा गरम सर्व करें।
Comments
English summary
Potato Dosa Recipe For Breakfast
Story first published: Saturday, June 7, 2014, 9:48 [IST]
Other articles published on Jun 7, 2014



Click it and Unblock the Notifications
