Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
पंजाबी आलू बीन्स सब्जी
Veg
oi-Staff
दाल-चावल के साथ अगर आलू बीन्स की सब्जी खाने को मिल जाए तो क्या बात है। यह पकाने में आसान होती है और ज्यादा मसालेदार भी नहीं होती। इस पंजाबी आलू बीन्स की सब्जी में पानी की आवश्यकता नहीं पड़ती इसलिये यह सूखी सब्जी होती है। यह सब्जी काफी हेल्दी होती है। अगर आप इसे कम समय में बनाना चाहती हैं तो कढ़ाई का ढक्कन बंद कर के पकाएं, लेकिन ऐसा करने से सब्जी क्रिस्पी नहीं रहती। घर पर अगर महमान आ जाएं तो जल्दी से यह सब्जी बनाई जा सकती हैं। तो आइये देखते हैं पंजाबी आलू बीन्स की सब्जी बनाने का तरीका।

सामग्री-
फ्रेंच बींस- 250 ग्राम
आलू- 2
हल्दी पाउडर- 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
गरम मसाला- 1 चम्मच
अमचूर पाउडर- 1 चम्मच
विधि-
- सबसे पहले आलू और बींस को छील कर धो लीजिये। बींस को छोटे टुकड़ों में काटिये और आलू को लंबे टुकड़ों में काट लीजिये।
- कढ़ाई चढ़ाइये और उसमें तेल डालिये। जब तेल गरम हो जाए तब उसमें धीरे से कटे हुए आलू डाल कर फ्राई कीजिये।
- फिर कटी हुई बींस डाल कर आलू के साथ कुछ देर के लिये चलाएं।
- बाद में हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालें। आंच को धीमा कर दें और सब्जी को आराम से पकने दें।
- सब्जियों को जल्दी पकाने के लिये कढाई को ढंक सकते हैं लेकिन इससे सब्जी अपना कुरकुरापन खो देगी।
- जब सब्जी पक जाए तब उसमें गरम मसाला और अमचूर पाउडर मिलाइये।
- अब इस पर हरी धनिया छिड़किये और सर्व कीजिये।
Comments
English summary
Punjabi Aloo Beans Recipe | पंजाबी आलू बीन्स सब्जी
Story first published: Monday, May 13, 2013, 14:52 [IST]
Other articles published on May 13, 2013



Click it and Unblock the Notifications
