Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
पंजाबी गरम मसाला रेसिपी
Veg
oi-Staff
बाजार के मिलावटी पंजाबी गरम मसाला खरीदने से कहीं ज्यादा बेहतर है कि आप थोड़ा सा समय निकाल कर अपने लिये खुद घर पर ही इसे तैयार कर लें।
जी हां, इसमें कुछ गलत नहीं है, आपको एक शुद्ध और जाकेदार मसाला अपने घर पर ही मिल सकता है। आज हम आपको पंजाबी गरम मसाले की एक दम सरल विधि सिखाएंगे।
आप इसे ढेरों की मात्रा में तैयार कर सकती हैं और साल भर तक इस्तमाल कर सकती हैं। आइये जानते हैं पंजाबी गरम मसाले की रेसिपी...

तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 3 मिनट
सामग्री-
- 1/2 कप जीरा
- 1/2 कप इलायची
- 1/4 कप काली मिर्च
- 1/4 कप साबुत धनिया
- 3 चम्मच सौंफ
- 2 चम्मच लौंग
- 10 दालचीनी, 2 इंच
- 1/4 कप तेज पत्ता
- 2 चम्मच शाहजीरा
- 1 चम्मच जायफल पावडर
- 1/2 चम्मच सौंठ पावडर (सूखा अदरक)
विधि -
- एक नॉन स्टिक पैन में केवल सौंठ छोड़ कर बाकी के सभी सूखे मसालों को डाल कर मध्यम आंच पर कुछ मिनट तक भून लें। इसे लगातार चलाती रहें।
- जब ये मसाले सूख जाएं तब इन्हें मिक्सी में डाल कर बारीक पावडर में पीस लें।
- अब पावडर को एक कटोरे में डाल कर उसमें सौंठ पावडर मिक्स करें।
- अब इस मिश्रण को एक बारीक छननी से छान कर इसमें से अनचाही चीज़ें निकाल फेंके।
- इस बारीक पावडर को एक हवा बंद डिब्बे में भर कर कस के बंद कर दें।
- आपको पंजाबी गरम मसाला सब्जी में डालने के लिये तैयार है।
Comments
English summary
Punjabi Garam Masala Recipe
Story first published: Tuesday, July 28, 2015, 12:01 [IST]
Other articles published on Jul 28, 2015



Click it and Unblock the Notifications
