Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
झट-पट आलू दम
Veg
oi-Staff
अगर आप ऑफिस जाने वाली महिला हैं और घर-ऑफिस दोनों ही संभालती हैं, तो जाहिर सी बात है कि आप रोज रोज घर का खाना खाने से वंचित रह जाती होंगी। आज हम आपके लिये झट-पट आलू दम की रेसिपी ले कर आए हैं, जिसे बनाना बहुत आसान है और यह कम समय में बन भी जाता है। आलू दम को पकाने में केवल 25 मिनट लगते हैं। आलू दम को आप पराठे या रोटी के साथ आफिस ले जा सकती हैं। यह एक सिंपल रेसिपी है जो कि खास कर ऑफिस में काम करने वाली लड़कियों के लिये है। आइये जानते हैं झट-पट आलू दम बनाने की विधि। दम आलू अमृतसरी
कितने- 4
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 25 मिनट

सामग्री-
- आलू- 5-6 उबले हुए
- प्याज- 2 (चार भागों में कटा हुआ)
- टमाटर- 2 दो भाग में कटा
- लहसुन- 5-6 कलियां
- जीरा- 1 चम्मच
- हरी मिर्च- 3
- हल्दी पाउडर- 2 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- 2 चम्मच
- धनिया पाउडर- 2 चम्मच
- गरम मसाला पाउडर- 1 चम्मच
- तेज पत्ता- 1
- नमक- स्वादअनुसार
- तेल- 4 चम्मच
- पानी- 1/2 कप
विधि-
- आलू को अच्छी तरह से धो कर दो भाग में काट लीजिये। फिर इसे 3 सीटी आने तक कुकर में पका लीजिये।
- तब तक के लिये प्याज, लहसुन, हरी मिर्च, हल्दी पाउडर, जीरा, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर को हल्के से पानी में मिक्स कर के मिक्सी में पीस लीजिये।
- जब कुकर से प्रेशर निकल जाए, तब आलू को छील लीजिये।
- फ्राइंग पैन में तेल गरम करें, उसमें जीरा और तेज पत्ता डालें।
- फिर उसमें पिसा हुआ पेस्ट डालें और मध्यम आंच पर 8 मिनट पकाएं।
- अब टमाटर का पेस्ट बना लें और उसे पैन में मसाले के साथ डालें।
- 5 मिनट के बाद इसमें नमक और गरम मसाला पाउडर डालें।
- 3 मिनट तक पकाएं और फिर आलू डालें।
- 1/2 कप पानी डाल कर ग्रेवी को उबलने दे।
- फिर आंच बंद कर दें और सर्व करें।
Comments
English summary
Quick Aloo Dum For Working Women
Story first published: Thursday, May 15, 2014, 13:01 [IST]
Other articles published on May 15, 2014



Click it and Unblock the Notifications
