Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
फटा-फट बनाए आलू मटर फ्राई
आलू मटर एक बहुत ही अच्छी और असानी से बनाई जाने वाली सब्जी है। आप आलू मटर फ्राई को पूड़ी, पराठे या रोटी के साथ नाश्ते में या फिर दुबहर में खा सकते हैं। घर में यह आलू मटर फ्राई हर किसी को पसंद आएगी। आप इसे बच्चों के लंच बॉक्स में या फिर खुद के लिये ऑफिस के लंच में भी खा सकते हैं। इसे अगर रसेदार बनाना हो तो आप इसमें थोड़ी लाल मिर्च पावडर, गरम मसाला और 1 कप पानी डाल दें। आलू मटर फ्राई को बनाने में केवल 20 मिनट का समय लगता है। तो इंतजार किस बात का आइये जानते हैं कि यह आलू मटर फ्राई किस प्रकार से बनाई जाती है।

कितने- 2-3
तैयारी में समय- 5 मिनट
पकाने में समय- 15 मिनट

सामग्री-
उबले आलू- 4
हरी मटर- 100 ग्राम
हरी मिर्च- 4-5 या स्वादअनुसार
हल्दी पाउडर- 2 चम्मच
तेल- 4 चम्मच
नमक- स्वाअनुसार

विधि-
सबसेस पहले आलू को छील कर 1 इंच के पीस में काट लें।
इन्हें प्रेशर कुकर में डाल कर 2 सीटी लगाएं।
एक बार जब आप आलू को प्रेशर कुकर से निकाल लें, तब इसे ठंडे पानी में 2 मिनट के लिये भिगो कर रख दें।

अब पैन में तेल डालें, फिर उसमें हरी मिर्च बारीक काट कर डालें।
फिर इसमे हरी मिर्च, कटी आलू और हरी मटर डालें।
फिर इसमें दो चम्मच हल्दी डाल कर ऊपर से नमक डालें।

सभी सामग्री को पैन में मिक्स करें और आलू को गोल्डन ब्राउन करें।
अब कढाई को ढंक दें और सब्जी को पकने दें।
बीच बीच में मिश्रण को चलाएं और जब आूल पक जाए तब इसे सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
