Latest Updates
-
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
झट से बनाइये मूली का साग
मूली एक बहुत ही लाभकारी सब्जी है। हम इसे सलाद के रूप में भी खाते हैं और साग के रूप में भी। आज हम आपको मूली का साग बनाना सिखाएंगे जो कि बढे़ हुए कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक है। यह हमारे ब्लड प्रेशर को ठीक रखती है और लीवर के लिये भी अच्छी है। इसलिये आपको अपनी डाइट में मूली तो जरुर ही खानी चाहिये। आप इसके प्रयोग से कई सारी रेसिपीज बना सकती हैं। मूली का साग खाने में काफी टेस्टी होता है। आइये देखते हैं मूली का साग बनाने की विधि।
इस रेसिपी को हम इस तरीके से बनाएंगे कि यह आपको खाने में बिल्कुल भी तीखी नहीं लगेगी। आप के लिये एक टिप भी है, कि यदि आप इसमें आलू डालना चाहें तो वह भी डाल सकती हैं।

कितने लोगों के लिये- 3
तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट

सामग्री-
- मूली की पत्तियां - 3-4 बारीक कटी
- नमक- स्वादअनुसार
- राई- 1/2 चम्मच
- जीरा- 1/2 चम्मच

- हींग- चुटकीभर
- हल्दी पावडर- 1/2 चम्मच
- लाल मिर्च पावडर- 1 चम्मच
- चीनी- 1 चम्मच
- अमचूर- 1 चम्मच
- तेल- 1 चम्मच

विधि-
1. मूली और मूली के पत्तो को बारीक काट कर एक साथ कटोरे में मिक्स करें।
2. आधा चम्मच नमक मिलाएं और कुछ देर के लिये रख दें।
3. जब मूली से पानी निकल जाए तब उसमें से पानी छान लें। ऐसा करने में आपको 20 मिनट का वक्त लगेगा।

4. अब पैन में तेल गरम करें, उसमें राई, जीरा और हींग डालें।
5. अब इसमें हल्दी पावडर और लाल मिर्च पावडर डाल कर दो मिनट पकाएं।
6. फिर पैन में मूली की पत्तियां और कटी मूली डाल कर मध्यम आंच पर 5 मिनट पकाएं।

7. अब आधा कप पानी डालें और आंच धीमी कर दें।
8. पैन को ढंक दें और इसमें थोड़ा सा नमक छिड़के। फिर थोड़ी सी शक्कर और अमचूर पावडर डाल कर इसे पकाएं।

9. जब साग पक जाए तब गैस बंद कर दें और इसे रोटी के साथ सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications











