Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
राजस्थानी मूली पालक सब्जी
अगर आप कुछ हेल्दी और टेस्टी खाना चाहते हैं तो क्यूं ना राजस्थानी मूली पालक की सब्जी बनाई जाए। यह वेजिटेरियन रेसीपी राजस्थान की स्पेशल रेसीपी है जो वहां पर बहुत पसंद की जाती है। यह बहुत ही सिंपल रेसीपी है जो कि बिना ताम झाम के ही तुरंत बन जाती है। इसमें मूली और पालक को थोड़ा सा पानी डाल कर कुकर में पका लिया जाता है और बाद में उसे मसालों के साथ मिला कर छौंक कर सब्जी बनाई जाती है। दुपहर के खाने में इसका कोई मुकाबला नहीं है, तो आइये जानते हैं कि राजस्थानी मूली पालक की सब्जी कैसे बनाई जाती है।
कितने लोगों के लिये- 3-4
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट

सामग्री-
मूली- 2
पालक- 2
लहसुन- 3
प्याज- 1
राई- 1/2 चम्मच
जीरा- 1 चम्मच
हल्दी पाउडर- 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
हींग- चुटकीभर
अमचूर- 1 चम्मच
तेल- 1 चम्मच
विधि-
- सबसे पहले पालक को अच्छे से धो कर काट लीजिये।
- फिर प्रेशर कुकर में कटी हुई मूली और पालक को 1 कप पानी डाल कर 2 सीटी होने तक पकाइये।
- जब यह ठंडा हो जाए तब पानी छान कर उसे किनारे रखें।
- एक पैन में तेल गरम करें, उसमें जीरा, राई डाल कर भूने।
- फिर उसमे प्याज को भूरा होने तक भूने, फिर हींग, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर , अमचूर पाउडर डाल कर कुछ देर मिक्स करें।
- अब इसमें उबली हुई पालक और मूली डाल कर चलाएं।
- फिर नमक डाल कर पकाएं और बाद में आंच बंद कर दें और सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
