Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
बड़ी ही जायकेदार होती है राजस्थानी पंचमेल दाल
पंचमेल दाल, राजस्थानी दाल है जो क पांच तरह की दालों को मिक्स कर के बनाई जाती है। इसमें चने, मूंग, मसूर, तूअर और उरद की दाल का मेल होता है। इसे बनाना काफी आसान है और यह आम दाल की ही तरह बनाई जाती है।
Beauty
oi-Staff
पंचमेल दाल, राजस्थानी दाल है जो क पांच तरह की दालों को मिक्स कर के बनाई जाती है। इसमें चने, मूंग, मसूर, तूअर और उरद की दाल का मेल होता है। इसे बनाना काफी आसान है और यह आम दाल की ही तरह बनाई जाती है।
तो झट से बाजार जाइये और इन दालों की शॉपिंग कीजिये क्योंकि इस संडे आपको अपने परिवार वालों को एक खास सरप्राइज देना है।
Lohri Special! Save 20% On your Food Orders with Zomato
यह दाल इतनी टेस्टी हेाती है कि आपके परिवार वाले बिना आपकी तरीफ किये रूक नहीं पाएंगे। अब आइये जानते हैं इसको बनाने की विधि -
कितने- 3-4
तैयारी में समय- 45 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट
सामग्री-
- 1/2 कप चना दाल
- 1/2 कप मूंग दाल
- 1/2 कप मसूर दाल
- 1/2 कप तूअर दाल या अरहर दाल
- उरद दाल
- 2 से 4 कप पानी
- 2 छोटी इलायची
- 2 लौंग
- 1 हरी मिर्च, पिसी हुई
- 2 लाल मिर्च
- 1/2 इंच अदरक, कुटी हुई
- 1 टमाटर, बारीक कटा
- 1/2 चम्मच जीरा
- 1/2 चम्मच हल्दी पावडर
- 1/4 गरम मसाला पावडर
- 1/2 चम्मच हींग
- 2 चम्मच घी या तेल
- नमक- स्वादअनुसार
दाल बनाने की विधि -
- सभी दालों को 30-45 मिनट के लिये पानी में भिगो दें। उसके बाद इसे प्रेशर कुकर में 3-4 सीटी आने तक पका लें।
- अगर दाल ज्यादा गाढी लगे तो आप उसमें थोड़ा पानी मिला सकती हैं।
- दूसरी ओर एक पैन में घी या तेल डाल कर गरम करें। फिर उसमें जीरा, लौंग, इलायची और सूखी लाल मिर्च डालें।
- इसे थोड़ा फ्राई करने के बाद इसमें कुटी हुई अदरक और हरी मिर्च डाल कर 1 मिनट पकाएं।
- फिर इसमें कटे हुए टमाटर, हींग, हल्दी और गरम मसाला पावडर मिलाएं।
- आंच धीमी कर के मसाले को तब तक पकाएं जब तक कि टमाटर गल ना जाए।
- अब दाल में यह पूरा मसाला मिला कर इसे धीमी आंच पर 10 मिनट तक पकाएं।
- ऊपर से नमक मिलाएं और फिर हरी धनिया से गार्निश करें।
- इसे सर्व करने से पहले दाल में ऊपर से 2 चम्मच घी डालना ना भूलें।
- इसे रोटी या जीरा राइस के साथ सर्व करें।
Comments
Read more about: dals veg recipe north indian dish दाल वेज रेसिपी नार्थ इंडियन डिश karva chauth recipes करवा चौथ रेसिपी
English summary



Click it and Unblock the Notifications
