राजस्‍थानी राम चने

By Neha Mathur

मैं वास्‍तव में राजस्‍थान की रहने वाली हूं इसलिये मेरा रिश्‍ता राजस्‍थानी खाने और वहां के कल्‍चर से अधिक जुड़ा हुआ है। हांलाकि मैं कभी भी राजस्‍थान में नहीं रही क्‍योंकि मेरे माता-पिता की जॉब कहीं और थी। मगर अक्‍सर हम राजस्‍थान में अपने रिश्‍तेदारों के घर आया जाया करते थे। उन्‍हीं दिनों हमें राजस्‍थानी खाने के बारे में बहुत कुछ सीखने को मिला। राजस्‍थानी खाना ना केवल राजस्‍थान में फेमस है बल्‍कि इस स्‍वाद भारत के कोने कोने तब प्रसिद्ध हो चुका है। राम चना बेसन से बनता है तो देर किस बात की आइये देखते हैं कि कैसे बनाया जाता है राजस्‍थानी राम चने।

Rajasthani Ram Chane Recipe

सामग्री-

  • राम चना बनाने की विधि-
  • बेसन - 1 कप
  • नमक- 1/2 चम्‍मच
  • तेल- 3 चम्‍मच
  • पानी
  • तेल- फ्राई करने के लिये
  • एक कटोरा गुनगुने पानी से भरा

ग्रेवी के लिये

  • प्‍याज- 2 कप
  • अदरक- 1 इंच पीस
  • लहसुन- 8-10 कलियां
  • सरसों का तेल- 6 चम्‍मच
  • टमाटर- 1 कप
  • दही- 2 चम्‍मच
  • धनिया पाउडर- 3 चम्‍मच
  • हल्‍दी पाउडर- 1/2 चम्‍मच
  • कशमीरी लाल मिर्च पाउडर- 1/2 चम्‍मच
  • गरम मसाला पाउडर- 1 चम्‍मच
  • नमक
  • ताजी धनिया पत्‍ती- गार्निशिंग के लिये


व‍िधि-

  1. बेसन, नमक और तेल एक साथ कटोरे में मिक्‍स करें।
  2. उसमें हल्‍का पानी डालें और उसे अच्‍छे से गूथ लें।
  3. इस आटे को 15 मिनट के लिये किनारे रखें।
  4. अब आटे की छोटी छोटी गालियां बनाएं और उसे गरम तेल में तल लें।
  5. इन्‍हें ज्‍यादा ना तले नहीं तो यह पूरा कठोर जो जाएगा।
  6. जब राम चने तल जाएं तब इन्‍हें हल्‍के गुनगुने पानी में डुबो दें।

ग्रेवी बनाने के लिये-

  1. प्‍याज, अदरक और लहसुन को ब्‍लेंडर में पीस लीजिये।
  2. एक गहरी कढाई में सरसों का तेल डाल कर गरम कीजिये।
  3. जब तेल में से भाप निकलने लगे तब आंच बंद कर दें।
  4. अब तेल को मिनट भर ठंडा होने दें, फिर दुबारा आंच जलाएं और उसमें प्‍याज पेस्‍ट डालें।
  5. जब तक यह गोल्‍डन ब्राउन ना हो जाए तब तक इसे फ्राई करे।
  6. इसमें हल्‍का सा पानी भी मिलाएं।
  7. फिर कटे हुए टमाटर और दही डाल कर 3 मिनट फ्राई करें।
  8. अब धनिया पाउडर, हल्‍दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, गरम मसाला पाउडर और नमक डाल कर कप पानी भी डालें। इसे 5 मिनट तक पकाएं।
  9. अब इसमें 4 कप पानी डालें और इसे उबालें।
  10. अब पानी से राम चना निकालें और उसे निचोड़ कर कढाई में डालें।
  11. इसे मध्‍यम आंच पर 12 मिनट तक पकाएं।
  12. फिर ताजी धनिया से इसे सजाएं और गरमा गरम पराठे या चावल के साथ सर्व करें।

Story first published: Tuesday, December 24, 2013, 13:01 [IST]
Desktop Bottom Promotion