Latest Updates
-
विटामिन K की कमी हो सकती है शरीर के लिए घातक, जानें इसके लक्षण और फूड सोर्स -
Steel Vs Glass Container: स्टील या ग्लास कंटेनर, किसमें खाना स्टोर करना है ज्यादा सुरक्षित? जानें एक्सपर्ट से -
सावन में जन्मे बेटे को दें भगवान शिव से जुड़े ये यूनिक नाम, यहां देखें अर्थ सहित 100+ मॉर्डन नामों की लिस्ट -
Lock Upp 2 Winner: 'लॉक अप 2' की विनर बनीं श्रेया कालरा, जानें रोडीज से ट्रॉफी तक का सफर और कितनी है नेट वर्थ -
Gujarat Chandipura Virus: गुजरात में चांदीपुरा वायरस से 22 बच्चों की मौत, जानें इसके लक्षण और बचाव -
Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और जरूर नियम -
कौन थे पद्मश्री डी.वाई. पाटिल? बिहार के पूर्व राज्यपाल और प्रसिद्ध शिक्षाविद का 90 वर्ष की उम्र में निधन -
डायबिटीज होने से पहले शरीर में दिखने लगते हैं Pre-diabetes के ये लक्षण, अधिकतर लोग करते हैं इग्नोर -
Viral Video: ऑटो में बैठी महिला के सामने अश्लील वीडियो देखता रहा Rapido ड्राइवर, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल -
डेंगू और वायरल फीवर में क्या है अंतर? डॉक्टर से जानें कैसे करें पहचान और बचाव के उपाय
आलू बुखारे की टेस्टी चटनी
Veg
oi-Staff
आलूबुखारा एक बेहद ही स्वादिष्ट फल है जो आज कल बाजार में अच्छी मात्रा में उपलब्ध है। यह लाल रंग का फल चटनी बनाने के काम भी आ सकता है। इसकी चटनी काफी टेस्टी और चटपटी लगती है।
READ: 10 मिनट में बनाएं चना दाल चटनी
आलूबुखारे में काफी सारा विटामिन और मिनरल पाया जाता है इसलिये इसे खाना तो बनता ही है। इस आलूबुखारे की चटनी को गलने तक के लिये कुछ दिनों के लिये धूप दिखाना पड़ता है इसलिये इसमें 5-6 दिनों का समय लग जाता है।
अगर आप को रोज़ नई नई रेसिपी बनाने का शौक है तो, आप इस आलूबुखारे की चटनी आराम से हमारी विधि पढ़ कर बना सकती हैं।
READ: पुरूषों के लिए आलूबुखारा के स्वास्थ्य लाभ

सामग्री-
- आलूबुखारा - 1/2 किलो
- नींबू का रस - 1/2 किलो
- नमक - 125 ग्राम
- काली मिर्च - 2-3 छोटे चम्मच
- जीरा - 50 ग्राम
- चीनी - 750 ग्राम
- छोटी इलायची - 10
- किशमिश -125 ग्राम
- छुहारा - 125 ग्राम (लम्बा-महीन कतरा हुआ)
- अदरक - 25 ग्राम
बनाने की विधि
- सबसे पहले आलूबुखारो को धो ले और फिर नींबू के रस में 12 घंटों के लिये भिगो कर रख दें।
- उसके बाद एक पैन गरम करें, उसमें जीरा भून लें। फिर उसके साथ नमक, काली मिर्च, छोटी इलायची मिला कर महीन पीस लें।
- अब जो आलूबुखारे नींबू के रस में भिगोए हुए थे, उन्हें मसल कर उसकी गुठलियां निकाल लें।
- फिर इस मसले हुए आलूबुखारे में सभी पिसे मसाले तथा चीनी मिला लें।
- जब सभी कुछ अच्छी प्रकार से मिल जाएं तब इसमें बारीक कटे छुहारे और किशमिश मिला कर कांच के जार में भर दीजिये।
- जार को 5-6 दिनों के लिये धूप में रख दें, जिससे यह पूरी तरह से गल जाए।
- फिर इस चटनी को आप प्रयोग कर सकती हैं।
Comments
English summary
Richly spiced plum chutney Recipe
Story first published: Monday, July 6, 2015, 11:00 [IST]
Other articles published on Jul 6, 2015



Click it and Unblock the Notifications