Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
स्वादिष्ट रोस्टेड गोभी
क्या आपने घर पर कभी रोस्टेड गोभी बनाया है? यह रेसीपी खाने में बहुत ही टेस्टी और बनाने में बिल्कुल कम समय लेती है। यह टेस्टी व्यंजन नॉन वेज खाने वालों को भी खूब भाएगा। इसको बनाने के लिये गोभी को 30 मिनट तक के लिये मासालों और दही में मैरिनेट किया जाता है, जिससे इसके अंदर गजब का स्वाद समा जाता है। आइये जानते हैं, इसे बनाने की विधि-

लोंगो के लिये- 4
पकाने में समय- 1 घंटा
सामग्री-
घी- 2-3 चम्मच
गोभी- 1 मीडियम साइज
दही- 1 कप
हरी मिर्च पेस्ट- 1 चम्मच
अदरक पेस्ट- 1 चम्मच
जीरा पाउडर- 1 चम्मच
गरम मसाला- ½ चम्मच
हल्दी पाउडर- 1 चम्मच
तेल- 1 चम्मच
चीनी- 1 चम्मच
प्याज- 1 कप
धनिया- 1 कप
नमक- स्वादअनुसार
विधि-
एक बडा सा कैसरोल लें और उसमें अंदर से चारों ओर घी लगा दें। ओवन को 450 डिग्री पर प्रीहीट कर लें। अब गोभी के टुकड़ों को बडे कटोरे में डालें और उसके साथ ही दही, हरी मिर्च पेस्ट, अदरक पेस्ट, गरम मसाला, हल्दी पाउडर, जीरा पाउडर, चीनी तेल और हल्का सा नमक भी डालें। इसको लगभग 30 मिनट तक के लिये मैरिनेट होने के लिये रख दें। अब 30 मिनट के बाद गोभी के फूल को घी लगे हुए कैसरोल में रख दीजिये और 20-25 मिनट तक के लिये भूरा होने तक के लिये ओवन में बेक कीजिये। लीजिये तैयार हो गया आपका रोस्टेड गोभी, अब इस पर कटी हुई हरी धनिया और प्याज के लच्छे सजा कर सर्व कीजिये।



Click it and Unblock the Notifications
