Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
नाश्ते में बनाइये आलू भुजिया
Veg
oi-Staff
आलू की सब्जी ज्यादातर लोगों को पसंद आती है। इसके साथ कुछ भी डालों उसी का स्वाद आ जाता है। हर रोज आलू खाने वालों के लिये हम लाएं हैं नाश्ते में बनाने के लिये आलू भुजिया। इसे आप सुबह ब्रेकफास्ट में पराठे या पूड़ी के साथ स्वाद ले कर खा सकते हैं। अगर आपके पास बिल्कुल भी समय नहीं है तो आप इसे बना सकती हैं। आलू को रात में ही उबाल लीजिये और सुबह उससे आलू भुजिया तैयार कर लीजिये। तो आइये देखते हैं कि नाश्ते में कैसे बनाई जाए आलू भुजिया की सब्जी।
कितने लोगों के लिये- 2
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 25 मिनट

सामग्री-
आलू- 3-4
प्याज- 2
टमाटर- 1
लहसुन- 4
हरी मिर्च- 2
हल्दी पाउडर- 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
धनिया पाउडर- 1 चम्मच
जीरा- आधा चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
तेल- 2 चम्मच
विधि-
- आलू को धो कर , प्रेशर कुकर में पानी डाल कर उबाल लीजिये।
- उबले आलुओं को स्लाइस में काट लीजिये।
- अब पैन में तेल गरम करें, उसमें जीरा डालें।
- थोड़ी देर में प्याज, हरी मिर्च और अदरक डाल कर भूनें।
- फिर नमक और हल्दी पाउडर डाल कर प्याज को गोल्ड ब्राउन करें।
- इसके बाद उसमें कटे हुए टमाटर डालें और आंच को धीमा कर दें।
- फिर लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर डाल कर मिक्स करें।
- इसके बाद कटे हुए आलुओं को डाल कर धीरे धीरे भून लें और बाद में सर्व करें।
Comments
English summary
Roasted Potatoes: Breakfast Recipe
Story first published: Friday, September 6, 2013, 9:35 [IST]
Other articles published on Sep 6, 2013



Click it and Unblock the Notifications
